राजस्थान

दिव्यांगता पेंशन के लिए युडीआईडी कार्ड अनिवार्य

दिव्यांगता पेंशन के लिए युडीआईडी कार्ड अनिवार्य

उदयपुर, 13 फरवरी। राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत् पेंशन प्राप्त कर रहे दिव्यांगजनों के लिये डिजिटल दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (युडीआईडी कार्ड) बनवाना अनिवार्य कर दिया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, उदयपुर के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं में दिव्यांगता के आधार पर लाभ प्राप्त करने के लिये जिन दिव्यांगजनों के पास युडीआईडी कार्ड बना हुआ है, उसे जनाधार में अपडेट करवाना होगा और जिन्होंने कार्ड नहीं बनवाया है, वे ई-मित्र के माध्यम से स्वावलम्बन पोर्टल पर आवेदन कर महाराणा भूपाल चिकित्सालय, उदयपुर के निर्धारित कक्ष कमरा…
Read More
पैरालीगल वॉलेन्टिर के लिए आवेदन आमंत्रित

पैरालीगल वॉलेन्टिर के लिए आवेदन आमंत्रित

पूर्णतया अस्थाई आधार पर मानदेय पर नियुक्त होंगे 25 पैरालीगल वॉलेन्टियर उदयपुर, 13 फरवरी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में  अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निद्रेशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उदयपुर द्वारा विधिक सेवा कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए उदयपुर मुख्यालय, तालुका मावली, वल्लभनगर, कानोड, खैरवाडा, झाडोल, गोगुन्दा पर कुल 25 पैरालीगल वोलेन्टीयर्स का मनोनयन पूर्णतया अस्थायी आधार पर किया जा रहा है। प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा बताया कि पैरालीगल वोलेन्टीयर्स बनने के लिये 21 वर्ष से अधिक उम्र के 10वीं पास व्यक्ति जैसे सेवारत एवं सेवानिवृत शिक्षक, सेवानिवृत…
Read More
वात्सल्य सेवा समिति ने एकादशी पर की गौ सेवा, प्लास्टिक में कचरा एवं झूठन नहीं डालने का आग्रह

वात्सल्य सेवा समिति ने एकादशी पर की गौ सेवा, प्लास्टिक में कचरा एवं झूठन नहीं डालने का आग्रह

उदयपुर। वात्सल्य सेवा समिति प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने बताया कि वात्सल्य सेवा समिति की ओर से एकादशी के मौके पर शुक्रवार को महाकाल मंदिर स्थित गौशाला में गौ सेवा की गई तथा महाकाल की आरती में सभी सदस्य शामिल हुए। श्री अग्रवाल ने बताया कि हर एकादशी पर समिति की ओर से गायों को चारा खिलाया जाता है एवं गुड़ खिलाया जाता है। उपस्थित सदस्यों द्वारा महाकाल मंदिर में भव्य आरती की जाती है। यह क्रम निरंतर चल रहा है एवं आगे भी जारी रहेगा। अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने कहा हम सभी को गौ सेवा पर विशेष ध्यान देना…
Read More
संसद में उदयपुर: अनुसूचित क्षेत्रों में अंडरग्राउंड माइनिंग को बढ़ावा देने की आवश्यकता: सांसद डॉ रावत

संसद में उदयपुर: अनुसूचित क्षेत्रों में अंडरग्राउंड माइनिंग को बढ़ावा देने की आवश्यकता: सांसद डॉ रावत

-संसद में नियम 377 के अधीन सूचना के तहत सांसद ने रखी अपनी मांग -ओपन-कास्ट माइनिंग के कारण बड़े पैमाने पर हो रहे नुकसान के बारे में बताया उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने अनुसूचित क्षेत्रों में अंडरग्राउंड माइनिंग को बढ़ावा देने के लिए समर्पित नीति, आधुनिक तकनीक एवं आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने की मांग संसद में रखी, ताकि जनजातीय समुदायों की आजीविका, आस्था एवं पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ संतुलित एवं सतत खनन का मॉडल विकसित किया जा सके। सांसद डॉ रावत ने संसद में नियम 377 के अधीन सूचना के तहत कहा कि देश के अधिकांश प्रमुख…
Read More
रोटरी क्लब दृष्टि ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया वैलेंटाइन डे

रोटरी क्लब दृष्टि ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया वैलेंटाइन डे

उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर दृष्टि ने आज अपने सदस्यो के साथ मिल कर समिधा बालग्रह, मावली में बच्चों के साथ वैलेंटाइन डे मनाया। क्लब संरक्षक डाॅ. स्वीटी छाबड़़ा ने बताया कि क्लब की ओर से बच्चों को जरुरतमंद चीजें जैसे कॉपी, किताबें, पेन, जूते-चप्पल, आहार दिए गए। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह कृष्णावत, डॉ पूजा छाबड़ा,सार्जेंट एट आम्र्स वैशाली मोटवानी, और निदेशक पब्लिक इमेज परमेश्वर अग्रवाल सहित सभी सदस्य उपस्थित थे। समिधा बालग्रह, (मावली) संस्थान चंद्रगुप्त चैहान की ओर से 25 सालो से चलाया जा रहा है।
Read More
ग्रामीण विकास एवं समाज सेवा के अंतर्गत (पोषाकवितरण) कार्यक्रम

ग्रामीण विकास एवं समाज सेवा के अंतर्गत (पोषाकवितरण) कार्यक्रम

उदयपुर। महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा संचालित महावीर जैन विद्यालय संस्थान द्वारा आज ग्राम गणेशपुरा, कीर का खेड़ा स्कूल तथा आंगनवाड़ी केंद्र के  लगभग 200 बच्चों को समाज सेवा की भावना के अंतर्गत लायंस क्लब सांझी अवेयरनेस एंड़ एक्शन फाॅर सस्टेनेबिलिटी के डाॅ. राज भाती , डाॅ. कुसुम कोठारी , श्रीमती चंचल मांडावत द्वारा पोशाक वितरित की गई। इस सेवा कार्य का शुभारंभ संस्थान के संस्थापक डाॅ. हिम्मत लाल वया द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था निदेशक डाॅ. आशीष वया, महावीर महाविद्यालय प्राचार्या डाॅ. निर्मला पुरोहित, बी.एड. महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ.ज्योति बाला कुदाल, ग्रामीण विकास एवं सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती…
Read More
बजट पर प्रतिक्रिया

बजट पर प्रतिक्रिया

राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजन लाल जी शर्मा के नेतृत्व में एंव उपमुख्यमंत्री और वित्तमंत्री दियाकुमारी जी द्वारा पेश किया गया बजट विकसित और आत्मनिर्भर एंव दुरदर्शिता पूर्ण हैं, आने वाले समय में राजस्थान का सर्वागीण विकास और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने वाला हैं। बजट में शिक्षा चिकित्सा, सडक, परिवहन, रोजगार कृषि और किसान के लिये विशेष योजनाओ की घोषणा हुई हैं, भीलवाडा शहर और जिले को मिली सोगाते आने वाले समय में भीलवाडा को विकास की राह पर ले जायेगी।
Read More
मातृशक्ति की ऐतिहासिक बैठक सम्पन्न, सनातन मंगल महोत्सव को भव्य बनाने का लिया संकल्प

मातृशक्ति की ऐतिहासिक बैठक सम्पन्न, सनातन मंगल महोत्सव को भव्य बनाने का लिया संकल्प

भीलवाड़ा। सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह के सफल और भव्य आयोजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में सनातन समाज की सभी जाति–बिरादरी की मातृशक्ति की विशेष बैठक हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित की गई। बैठक में मातृशक्ति ने प्राण–प्रण से महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का अभूतपूर्व संकल्प लिया बैठक का वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक ऊर्जा और सेवा भाव से ओत-प्रोत रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति ने एक स्वर में कहा कि यह महोत्सव केवल आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, संस्कार और एकता का महापर्व है। सभी ने…
Read More
आयड चौकी को थाना बनाने पर की भव्य आतिशबाजी

आयड चौकी को थाना बनाने पर की भव्य आतिशबाजी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, दिया कुमारी, ताराचंद जैन का जताया आभार उदयपुर 11 फरवरी / राजस्थान सरकार द्वारा जारी बजट में आयड़ चौकी को थाने में क्रमोनत करने पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अलका मंुदडा, पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी नाना बया, मनोहर चौधरी, महेश भावसार के सानिध्य मेें आयड़ स्थित विवेकानंद चौराहे पर भव्य आतिशाबाजी कर आमजन को मिठाई खिला मुंह मिठा कराया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, वित्त मंत्री दिया कुमारी, शहर विधायक ताराचंद जैन का आभार व्यक्त कर नारेबाजी की गई। डॉ. मंुदडा ने कहा कि क्षेत्रवासी पिछले कई वर्षो से आयड में थाने की मांग कर…
Read More
राजस्थान का बजट विकासोन्मुखी, आगामी सालों के विकास का रोडमेप तैयार: सांसद डॉ मन्नालाल रावत

राजस्थान का बजट विकासोन्मुखी, आगामी सालों के विकास का रोडमेप तैयार: सांसद डॉ मन्नालाल रावत

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने राजस्थान विधानसभा में बुधवार को पेश बजट को विकासोन्मुखी बताते हुए कहा कि इस बजट में आगामी सालों के विकास का रोडमेप तैयार किया गया है। इससे छोटे-छोटे शहरों और गांवों का तेज गति से विकास होगा। सांसद डॉ रावत ने कहा कि उदयपुर जिले को बजट में नवीन केंद्रीय कारागृह भवन का निर्माण, संभाग मुख्यालय को सिग्नल फ्री करने, बाढ़ सुरक्षा को लेकर कार्य करने, अस्पताल में विश्राम गृह बनाने, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इंडस्ट्री पार्टनर को जोड़कर सेंटर खोलने जैसी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं हैं। प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान होने…
Read More
error: Content is protected !!