सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जिला कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण
भीलवाड़ा, 16 फरवरी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एंव जिला एवं सेशन न्यायाधीश अध्यक्ष श्री अजय शर्मा के निर्देशानुसार गुरूवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री राजपाल सिंह ने जिला कारागृह का निरीक्षण किया । जेल अधीक्षक श्री भैरू सिंह राठौड़ एवं जेल चिकित्सक श्री अभिषेक शर्मा से बंदियों के स्वास्थ्य तथा उनको दी जा रही अन्य चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। मेडिकल स्टाफ को बंदियो की स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया। उन्होंने जेल परिसर में स्थित रसोईघर का भी निरीक्षण कर बंदियो को दिये जा रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच…
