दीपावली स्नेह मिलन में एकजुट हुआ मारू औदिच्य जोधपुरा ब्राह्मण समाज, वरिष्ठजनों को सौंपी संरक्षक की जिम्मेदारी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। मारू औदिच्य जोधपुरा ब्राह्मण समाज, उदयपुर की ओर से दीपावली के पावन अवसर पर स्नेह मिलन समारोह, सांस्कृतिक संध्या एवं पारिवारिक भोज का भव्य आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, गणमान्य अतिथियों, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लेकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का परिचय दिया। मातृशक्ति की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित विनोद शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। स्वागत उद्बोधन कैलाश शर्मा ने दिया। समारोह में भादवा माता धर्मशाला समिति ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष रामलाल शर्मा, सांवलिया सेठ धर्मशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा (गांधीनगर) एवं विप्र संगठन जोन-1ए के अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने समाज की एकजुटता और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
समारोह का विशेष आकर्षण समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान एवं उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना रहा। इस अवसर पर रामेश्वर लाल, शिवलाल, रामचंद्र, शांतिलाल, रामचंद्र, सत्यनारायण एवं सुरेश चंद्र को समाज संगठन के संरक्षक का दायित्व सौंपा गया।
समाज के बालक-बालिकाओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में उत्साह का रंग भर दिया। उपस्थित समाजबंधुओं ने तालियों के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रतिभागियों को पारितोषिक एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में सत्यनारायण, विनोद, भंवरलाल, ललित, मुकेश, प्रेमशंकर, मदनलाल, सुरेश, मेघराज, ओमप्रकाश, प्रदीप, योगेश, मोहनलाल एवं विकास सहित समस्त समाजबंधुओं और भामाशाहों का सराहनीय सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संचालन भगवती लाल शर्मा ने किया, जबकि श्रीनाथ फिल्म के निदेशक राजकुमार शर्मा ने समारोह का सीधा प्रसारण किया। अंत में भंवरलाल शर्मा एवं सोहनलाल शर्मा ने सभी अतिथियों और समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।
समारोह का समापन सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, भव्य आतिशबाजी एवं पारिवारिक स्नेह भोज के साथ हुआ। आयोजन ने समाज में आपसी सद्भाव, पारिवारिक जुड़ाव, एकता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!