राजसमंद : नाथद्वारा जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ एवं विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ के प्रयासों से 3 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति

नाथद्वारा। नाथद्वारा क्षेत्र के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। राजसमंद सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ एवं नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ के निरंतर प्रयासों से राज्य सरकार द्वारा राजकीय जिला चिकित्सालय, नाथद्वारा में तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों के पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। राज्य सरकार के आदेश में इन नियुक्तियों का उल्लेख है, जिसमें डॉ. गौरव कौशिक (चर्म एवं रति रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. योगेश कुमार (एनेस्थीसिया विशेषज्ञ) का पदस्थापन जिला चिकित्सालय नाथद्वारा के लिए दर्शाया गया है।

नव नियुक्त चिकित्सकों में डॉ. आशीष गर्ग (फोरेंसिक मेडिसिन/मेडिकल ज्यूरिस्ट), डॉ. गौरव कौशिक (चर्म एवं रति रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. योगेश कुमार (एनेस्थीसिया विशेषज्ञ) शामिल हैं। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति से नाथद्वारा एवं आसपास के क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी तथा उपचार के लिए अन्य शहरों पर निर्भरता कम होगी।

सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ और विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि नाथद्वारा की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति से आमजन को बड़ी राहत मिलेगी तथा जिला चिकित्सालय में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता और क्षमता में वृद्धि होगी।

क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ एवं विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ का आभार व्यक्त करते हुए इसे नाथद्वारा की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक अच्छा कदम बताया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!