10 हजार से ज्यादा पेंशनर ने नहीं कराया वार्षिक सत्यापन
सात दिन में सत्यापन नहीं कराया तो बंद हो सकती है पेंशन उदयपुर, 21 अप्रैल। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत लाभार्थियों की ओर से वार्षिक सत्यापन अनिवार्य है। सत्यापन के अभाव में पेंशन बंद कर दी जाएगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि योजना के तहत तीन श्रेणियों यथा वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन एवं विधवा तथा एकलनारी पेंशन योजना के तहत पात्रजनों को पेंशन स्वीकृत कर लाभान्वित किया जाता है। जिले में लगभग 3.15 लाख पेंशनर्स को प्रतिमाह पेंशन से लाभान्वित किया जाता है। इसमें लगभग 2.13 लाख वृद्धजन पेंशनर, 81200 एकलनारी व विधवा…
