आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक सुरेन्द्र सिंह का निधन – संघ परिवार में शोक
उदयपुर, 3 अप्रैल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेन्द्र सिंह तंवर (72) का निधन बुधवार, 2 अप्रैल को प्रातः 10 बजे उदयपुर में हो गया। श्वास एवं अस्थमा संबंधी बीमारी के चलते उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पिछले दो दिनों से उनका इलाज चल रहा था, वहीं बुधवार को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। इसके पश्चात उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शन हेतु शिवाजी नगर,उदियापोल स्थित संघ कार्यालय, केशव निकुंज लाया गया, जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उनकी पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव कुशलगढ़ ले…
