निर्बाध बिजली आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता, गर्मी में रहे जीरो ट्रबल – ऊर्जा राज्यमंत्री नागर
ऊर्जा राज्यमंत्री ने ली उदयपुर, राजसमंद व सलूम्बर के अधिकारियों की समीक्षा बैठक जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर एक्सईएन और जेईएन को एपीओ करने के निर्देश समय पर काम नहीं होने पर अधिकारियों व संवेदकों की तय हो जिम्मेदारी उदयपुर, 15 अप्रेल। प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि गर्मी के मौसम में विद्युत की मांग तेजी से बढ़ती है। फीडर ओवरलोड होने से ट्रिपिंग की समस्या रहती है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए संकल्पबद्ध है। अधिकारी पूर्ण गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ काम करते हुए ऐसे इंतजाम करें…
