शहर में 11 ज्ञानशालायें प्रारम्भ करेगा जैन समाज
उदयपुर। श्री आर इण्डिया स्थानकवासी जैन कान्फ्रेंस नई दिल्ली की ओर से उदयपुर में राजस्थान प्रांत ज्ञान प्रकाश योजना के तहत आगामी 1 माह में शहर में विभिन्न स्थानों पर 11 ज्ञानशालायें प्रारम्भ करेगा। ज्ञान प्रकाश योजना के प्रान्तीय अध्यक्ष नरेन्द्र सेठिया ने बताया कि आज शास्त्री सर्कल स्थित तारक गुरु जैन ग्रन्थालय में आयोजित प्रथम बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। इन ज्ञानशालाओं में प्रत्येक रविवार को प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा बच्चों व बड़ों को पढ़ाया जाएगा, जिसमें विशेष रूप से भागदौड़ और पश्चिम जैन संस्कृति के बीच बच्चों और बड़ों को जैन धर्म की प्रारम्भिक शिक्षा का सारभूत सार…
