Udaipur News

 विधायक से अंधड़ से हुए नुकसान हेतु आर्थिक सहयोग हेतु आग्रह

 विधायक से अंधड़ से हुए नुकसान हेतु आर्थिक सहयोग हेतु आग्रह

खेरवाड़ा, तहसील की सुन्दरा पंचायत क्षेत्र में 15 एवं 16 अप्रैल को तेज आंधी तूफान से कई परिवारों के आशियाने नष्ट हो गए जिससे ग्रामीणा को खुली छत के नीचे रहना को मजबूर होना पड़ रहा है। सरपंच ने स्थानीय विधायक डॉ दयाराम परमार से राज्य सरकार के माध्यम से आपदा से हुए आर्थिक नुकसान में राहत हेतु सरकारी आर्थिक मदद मुहैया कराने का आग्रह किया है। सरपंच ने बताया कि दो दिन में भारी आंधी तूफान, बारिश होने से ग्राम पंचायत के लगभग 4 गांव में 90% नुकसान हुआ है। सभी के कच्चे मकानो पर केलूपोश और टीनशेड थे…
Read More
 मारपीट कर रुपए एवं बाइक ले जाने का प्रकरण दर्ज

 मारपीट कर रुपए एवं बाइक ले जाने का प्रकरण दर्ज

खेरवाड़ा, उपखण्ड के बावलवाडा थाना क्षेत्र के मगरा ढीकवास में 15 अप्रैल रात को अर्जुन पिता मगन  जाति लुणात मीणा नि०उपली सीगरी पो० निचली सीगरी पुलिस थाना फलासिया त० झाडौल डूंगरपुर से अपने गांव की तरफ मोटरसाइकिल से जा रहा था कि मगरा से गरनवास के बीच मोड़ एवं ढलान पर दो तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बाइक रुकवा कर लुट के इरादे से मारपीट कर घायल कर जेब से रुपए निकाल लिए और बाइक को भी साथ ले गए साथ ही जाते हुए जान से मारने की भी धमकी दे गए। प्रार्थी अर्जुन द्वारा बुधवार को दर्ज मामले के आधार…
Read More
वूमेन सेल ” कॉन्फ्रेंस के लिए उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया निमंत्रण

वूमेन सेल ” कॉन्फ्रेंस के लिए उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया निमंत्रण

"नारी रो हौसलों राजस्थान रो उजास" थीम पर होगा आयोजन उदयपुर, 17 अप्रैल। इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट्स "वूमेन सेल " कॉन्फ्रेंस के लिए एसोसिएशन के सदस्यों ने गुरुवार को उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को निमंत्रण पत्र दिया गया। डॉ बलदीप शर्मा ने बताया कि जयपुर में होने जा रही 19 व20 अप्रैल 2025  को इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट्स "वूमेन सेल " की पहली कॉन्फ्रेंस के लिए उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को आईएपीडब्ल्यूसी राजस्थान स्टेट की सब कोऑर्डिनेटर डॉक्टर बलदीप शर्मा व उनकी टीम द्वारा निमंत्रण पत्र दिया गया।  डॉ बलदीप शर्मा ने बताया कि यह कॉन्फ्रेंस राजस्थान में हो रही…
Read More
कूकिंग प्रतियोगिता में अपना हूनर दिखाएंगी उदयपुर की किचन क्वीन्स, 20 को आयोजन, प्रवेश निःशुल्क — मुकेश माधवानी

कूकिंग प्रतियोगिता में अपना हूनर दिखाएंगी उदयपुर की किचन क्वीन्स, 20 को आयोजन, प्रवेश निःशुल्क — मुकेश माधवानी

उदयपुर। द किचन क्वीन्स और रोटरी क्लब उदयपुर अशोका की ओर से समर स्पेशल कूकिंग प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। आयोजन 20 अप्रैल, रविवार को अशोका पैलेस के मधुश्री बैंक्वेट हॉल में होगा, जिसमें प्रतिभागी गर्मियों के लिए उपयुक्त किसी भी स्टार्टर व्यंजन की प्रस्तुति करेंगे। संयोजक भूमि त्रिवेदी ने बताया कि प्रतिभागियों को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से 1 बजे तक तैयारी का समय मिलेगा, उसके बाद दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक उदयपुर के नामी शेफों की टीम द्वारा व्यंजनों का मूल्यांकन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेना पूरी तरह निःशुल्क है। प्रवेश प्रारंभ…
Read More
पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय राजसमंद के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय राजसमंद के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

संकुल स्तरीय एथलेटिक्स एवं संभाग स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का सफल आयोजन राजसमंद। 15 अप्रैल 2025 से 17 अप्रैल 2025 तक जवाहर नवोदय विद्यालय, राजसमंद में संकुल स्तरीय एथलेटिक्स तथा संभाग स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में जयपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले 29 नवोदय विद्यालयों के कुल 307 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, राजसमंद के कुल 42 विद्यार्थियों (27 छात्र एवं 15 छात्राएँ) ने भाग लिया, जिन्होंने कुल 19 स्वर्ण पदक एवं 20 रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री…
Read More
राज्यपाल ने ली विश्वविद्यालयों की विशेष समीक्षा बैठक

राज्यपाल ने ली विश्वविद्यालयों की विशेष समीक्षा बैठक

जयपुर, 16 अप्रैल l राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने राजस्थान के विश्वविद्यालयों के साथ विशेष समीक्षा बैठक की, जिसमें संस्थानों से तकनीकी शिक्षा में नवाचारों को अपनाने, नई तकनीकों के आविष्कार को बढ़ावा देने, स्वीकृत पेटेंट की संख्या बढ़ाने और पाठ्यक्रम के माध्यम से बौद्धिक क्षमताओं को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। बुधवार को राजभवन में बैठक को संबोधित करते हुए राज्यपाल बागड़े ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) के कार्यान्वयन और एनएएसी मान्यता प्राप्त करने में विश्वविद्यालयों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जोर दिया कि राजस्थान के सभी विश्वविद्यालयों को शिक्षा की गुणवत्ता को प्राथमिकता…
Read More
सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में पुलिस कर्मचारियों की अहम भूमिका है -प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत

सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में पुलिस कर्मचारियों की अहम भूमिका है -प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत

पुलिस दिवस पर पुलिस सम्मान समारोह का आयोजन उदयपुर, 17 अप्रैल। पुलिस दिवस के अवसर पर युग प्रत्यक्ष क्लासेज की ओर से पुलिस अधिकारियों के कार्यों को सम्मान देते हुए पुलिस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक जयदेव उज्ज्वल ने बताया कि कार्यकम के अध्यक्ष राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति प्रो. कर्नल शिव सिंह सारंगदेवोत जी, विशिष्ट अतिथि देवस्थान विभाग आयुक्त श्री वासुदेव मालावत जी, विशिष्ट अतिथियों के रूप मे भारतीय रेलवे यातायात सेवा अधिकारी श्री रविंद्र दान, पुलिस वृत्त निरीक्षक श्रीमती बिंदिया, मीरा कन्या महाविद्यालय की डॉ. अंजु बेनीवाल, मोहन लाल सुखड़िया विश्व विद्यालय के डॉ. मनीष…
Read More
एक दिवसीय निशुल्क स्त्री रोग चिकित्सा परामर्श एवं पीसीओएस पर व्याख्यान का आयोजन

एक दिवसीय निशुल्क स्त्री रोग चिकित्सा परामर्श एवं पीसीओएस पर व्याख्यान का आयोजन

उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के संघटक विभाग डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी और मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, उदयपुर से सम्बद्ध राजवैद्ध प्रेमशंकर शर्मा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के स्नातकोत्तर प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विभाग के सयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निशुल्क स्त्री रोग चिकित्सा परामर्श एवं पीसीओएस और मासिक धर्म संबंधी विकार विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया I संस्थान निदेशक प्रो. मंजू माण्डोत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए  बताया की उक्त कार्यक्रम में अध्यनरत बीसीए, एमसीए , एमएससी, पीजीडीसीए की छात्राए सम्मिलित हुई एवं चिकित्सको द्वारा दी गई स्वास्थ्य समबन्धित जानकारी…
Read More
जनता की लड़ाई लड़ने की कीमत चुका रहे है राहुल गांधी, इसलिए भाजपा उन्हें निशाना बना रही हैं, झूठे मुकदमे दर्ज कर रही हैं – कचरू लाल चौधरी

जनता की लड़ाई लड़ने की कीमत चुका रहे है राहुल गांधी, इसलिए भाजपा उन्हें निशाना बना रही हैं, झूठे मुकदमे दर्ज कर रही हैं – कचरू लाल चौधरी

भाजपा देश में बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है - फतह सिंह राठौड़ राजनीतिक प्रतिशोध के कारण केंद्र की मोदी सरकार का अपनी शक्तियों का दुरूपयोग कर मनमाने तरीके से ईडी द्वारा कांग्रेस नेताओं पर चार्जशीट पेश किए जाने के विरोध में केंद्र सरकार के कार्यालय आयकर विभाग के सामने उदयपुर देहात एवं उदयपुर शहर जिला कांग्रेस का संयुक्त विरोध प्रदर्शन। उदयपुर। 17 अप्रैल। राजनीतिक प्रतिशोध के चलते केंद्र की अहंकारी मोदी सरकार का अपनी शक्तियों का दुरूपयोग कर मनमाने तरीके से ईडी द्वारा यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया…
Read More
जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ में एआईसीटीई स्वीकृत तीन दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन

जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ में एआईसीटीई स्वीकृत तीन दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन

उदयपुर, 17 अप्रैल 2025 / जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), उदयपुर के प्रतापनगर परिसर में 24 से 26 अप्रैल 2025 तक तीन दिवसीय संपर्क आधारित फैकल्टी डवलपमेंट कार्यक्रम (एफडीपी) का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम एआईसीटीई द्वारा स्वीकृत है तथा नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी फॉर इंडक्शन प्रोग्राम के निर्देशन में, कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम अध्यक्ष कुलपति प्रो कर्नल एस एस सारंगदेवोत ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य तकनीकी एवं उच्च शिक्षा संस्थानों में यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज की अवधारणाओं को प्रभावी ढंग से समाहित करने के लिए शिक्षकों एवं शैक्षणिक…
Read More
error: Content is protected !!