कमजोरी को ताकत में तब्दील करें : प्रशांत अग्रवाल
नारायण सेवा का 'अपनों से अपनी बात' कार्यक्रम उदयपुर, 22 अप्रैल। नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय 'अपनों से अपनी बात' कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतों से आए दिव्यांग एवं उनके परिजनों से बातचीत करते हुए संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि -मनुष्य जब अपनी कमजोरी को अपनी ताकत बना लेता है तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं होता। दिव्यांगजन में भी कोई शारीरिक अक्षमता अथवा विकृति हैं तो ईश्वर ने उसे कुछ ऐसी खूबियां से भी नवाज़ा है जिसे विकसित कर वे सफलता का परचम फहरा सकते हैं। ऐसी अनेक शख्सियतें हैं भी जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्र में…
