’पर्यावरण संरक्षण से ही होगा जीवन सुरक्षित – पाण्डे
पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम उदयपुर, 22 अप्रेल। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मंडल मुख्यालय उदयपुर की ओर से मंगलवार को पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में जिला संगठन आयुक्त श्रीमान सुरेंद्र कुमार पाण्डे के सानिध्य में द स्कॉलर्स एरिना सीनियर सैकेंडरी स्कूल आरकेपुरम में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यालय के लगभग 125 स्काउट व गाइड शामिल हुए। यूनिट लीडर व ट्रेनिंग काउंसलर डॉ भगवती लाल साहु से ने बताया कि कार्यक्रम के आरंभ में मंडल मुख्यालय के सुरेंद्र कुमार पाण्डे का प्रिंसिपल डॉ माया त्रिवेदी व सुश्री विदुषी जैन ने स्वागत किया। जिला संगठन आयुक्त श्री पाण्डे…
