उदयपुर में 18 मंदिरों में आयोजित प्राकृत विद्या शिक्षण शिविर का भव्य सामूहिक समापन एवं सम्मान समारोह संपन्न’
उदयपुर। प्राकृत भाषा विकास फाउंडेशन एवं अखिल भारतीय दिगंबर जैन शास्त्री परिषद के तत्वावधान में उदयपुर के 18 मंदिरों में आयोजित प्राकृत विद्या शिक्षण शिविर का भव्य सामूहिक समापन एवं सम्मान समारोह आदिनाथ भवन सेक्टर 11 में परम पूज्य प्राकृताचार्य सुनील सागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं सानिध्य में हर्षाेल्लास से सम्पन्न हुआ। शिविर संयोजक रितेश जैन ने बताया कि शिविर में सभी समाजजनो के लिए प्राकृत भाषा का प्रारंभिक ज्ञान,जैन संस्कार एवं प्राकृत के नीति ग्रंथों आदि का शिक्षण भारत के विभिन्न शहरों से पधारे विद्वान शिक्षकों द्वारा कराया गया जिसमें उदयपुर के 1200 शिविरार्थीयो द्वारा अत्यंत उत्साहपूर्वक प्राकृत…
