Udaipur News

भारतीय लॉयन्स परिसंघ का अभियान: छाछ पीकर भीषण गर्मी से राहत पा रहे लोग

भारतीय लॉयन्स परिसंघ का अभियान: छाछ पीकर भीषण गर्मी से राहत पा रहे लोग

उदयपुर। भारतीय लॉयन्स परिसंघ की ओर से महाराणा भूपाल अस्पताल परिसर में निशुल्क छाछ वितरण अभियान के दौरान सैंकडों लोग रोजाना छाछ पीकर भीषण गर्मी से राहत पा रहे हैं। परिसंघ के उपाध्यक्ष नितिन पारिख ने बताया कि पांच दिन के लिए यह अभियान अस्पताल परिसर में आपातकालीन यूनिट के सामने सुबह साढे दस बजे से चल रहा है और रोजाना सैंकडों की संख्या में मरीज, उनके परिजन व आम लोग छाछ पीकर भीषण गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। शुक्रवार को भूपेंद्र श्रीमाली के मुख्य आतिथ्य में पैक्ड छाछ की थैलियां वितरित की गई। पिछले तीन दिनों से…
Read More
पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही

पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, थाना क्षेत्र खेरवाड़ा में थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए गुरुवार देर शाम को सहायक उप निरीक्षक किशोर कुमार द्वारा गश्त के दौरान लराठी फला वांदिला निचला जाने वाले रास्ता पर शंकर पुत्र रूपा खराड़ी मीणा निवासी लराठी फला निचला पालिया के खिलाफ अवैध रूप से एक जरीकेन में 5 लीटर अवैध हथकढ़ देसी शराब अपने कब्जे में रखने एवं परिवहन करने का प्रकरण दर्ज किया गया । पुलिस जाता देखकर शंकर उक्त जरीकेन को रोड पर छोड़कर फरार हो गया। बीट कांस्टेबल हिमांशु द्वारा उसकी पहचान की गई। प्रकरण दर्ज कर हेड…
Read More
बचत, निवेश और साइबर सुरक्षा पर वित्तीय साक्षरता शिविर संपन्न

बचत, निवेश और साइबर सुरक्षा पर वित्तीय साक्षरता शिविर संपन्न

(प्रतीक जैन) खेरवाडा, वित्तीय साक्षरता केंद्र खेरवाडा और भारतीय स्टेट बैंक शाखा खेरवाडा के सयुंक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत मुख्यालय बायड़ी पर वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबन्धक रवीन्द्र सिन्हा ने बताया कि इस समय आर्थिक धोखाधड़ी बहुत ज्यादा होने लगी हैं, साइबर ठग कभी बैंक अधिकारी तो कभी पुलिस अधिकारी और कभी आपको अलग अलग तरह के लुभावने ऑफर देकर आपकी जमा पूँजी हड़प सकते हैं सो सावधान रहे। बैंक किसी भी ग्राहक को कभी भी फोन नहीं करती हैं, अतः किसी को अपना पिन और ओटीपी किसी अनजान के…
Read More
मधुर वाणी में कथा की सरिता में गोते लगा रही भक्ति

मधुर वाणी में कथा की सरिता में गोते लगा रही भक्ति

-आज 31 मई को कथा लेगी विराम उदयपुर, 30 मई। शहर के छोटी ब्रह्मपुरी स्थित सहस्त्र औदीच्य धर्मशाला में गत छह दिनों से चल रही श्रीमद्भागवत कथा ने भक्तों के मन-प्राणों को भक्ति, श्रद्धा और प्रेम की भावधारा से आप्लावित कर दिया है। भागवत सत्संग परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस सात दिवसीय पुण्य यज्ञ की पूर्णाहुति 31 मई, शनिवार को विधिवत रूप से होगी। शुक्रवार को कथा के छठे दिवस पर श्रद्धालुजनों ने कथावाचक पं. राकेश मिश्रा महाराज के श्रीमुख से श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह, रासलीला, कंस वध, उद्धव-गोपी संवाद जैसे दिव्य प्रसंगों को श्रवण कर भक्तों ने अध्यात्मिक भावसागर…
Read More
छुट्टी के लिए रोडवेजकर्मियों को 10 दिन पहले करना होगा आवेदन

छुट्टी के लिए रोडवेजकर्मियों को 10 दिन पहले करना होगा आवेदन

उदयपुर, 30 मई। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम में आपातकालीन स्थिति को छोड़कर छुट्टी के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को कम से कम 10 दिन पहले अपने सक्षम अधिकारी को आवेदन करना होगा। जन सेवा प्रदायगी संस्थान होने के कारण निगम में सुशासन के उच्चतम मानक विकसित करने और प्रशासनिक सुधार के दृष्टिगत छुट्टियों में यह प्रावधान करना बताया गया है। निगम के कार्यकारी निदेशक (प्रशासन) चांदमल वर्मा के आदेशानुसार मुख्यालय, आगार कार्यालयों व निगम यूनिटों में कार्यरत कर्मचारी आकस्मिक अवकाश का उपभोग करने से कम से कम एक दिन पूर्व अपने नियंत्रण अधिकारी से अवकाश स्वीकृत कराकर ही अवकाश…
Read More
राजपूत महासभा द्वारा महाराणा प्रताप की जयन्ती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन

राजपूत महासभा द्वारा महाराणा प्रताप की जयन्ती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन

उदयपुर, 30 मई। राजपूत महासभा संस्थान के तत्वावधान में प्रातः स्मरणीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयन्ती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन समाज भवन में किया गया। सचिव हितेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि महासभा के अध्यक्ष संत सिंह भाटी के नेतृत्व में रावजी का हाटा स्थित समाज भवन में महाराणा प्रताप की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ संस्थान सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संत सिंह भाटी ने कहा कि प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप के बारे में कहना सूर्य को दीपक दिखाने के समान है। इतने विराट व्यक्ति को शब्दों में…
Read More
डॉक्टर्स ने किया 103 यूनिट रक्तदान

डॉक्टर्स ने किया 103 यूनिट रक्तदान

उदयपुर, 30 मई। आरएनटी मेडिकल कॉलेज के भावी चिकित्सकों ने अपने दो साथी चिकित्सकों की अकाल मृत्यु पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 103 यूनिट रक्तदान  किया गया। रजिडेन्ट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपेंद्र सेवदा ने बताया कि एमबी चिकित्सालय परिसर के ब्लड बैंक में शुक्रवार को प्रातः 8 बजे से अपरान्ह 4:00 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।उदयपुर आरएनटी मेडिकल कॉलेज के भावी चिकित्सकों ने अपने दो साथी चिकित्सकों की अकाल मृत्यु पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजित कर103 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर का…
Read More
महेश सेवा संस्थान में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य कार्यशाला सम्पन्न

महेश सेवा संस्थान में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य कार्यशाला सम्पन्न

—प्रायोगिक रूप से बताए Terahertz थैरेपी के बताए लाभ उदयपुर, 29 मई। शहर के भुवाणा बायपास स्थित महेश सेवा संस्थान में चल रहे समर कैंप के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का गुरुवार को सफल समापन हुआ। इस कार्यशाला का मुख्य आकर्षण Terahertz थैरेपी रही, जिसे लेकर विशेषज्ञों द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। महेश सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेश राठी ने बताया कि कार्यशाला में राजेश गौड़, शब्बीर हुसैन एवं उनकी टीम ने सहभागियों को बिना चीर-फाड़, बिना दवा और बिना रेडिएशन के शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ करने वाली इस अत्याधुनिक थैरेपी के बारे में जानकारी…
Read More
सुभाष नवयुवक मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का एयरपोर्ट पर किया स्वागत

सुभाष नवयुवक मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का एयरपोर्ट पर किया स्वागत

उदयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजेश शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर उदयपुर पहुंची।  एयरपोर्ट पर सुभाष नवयुवक ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का महाराणा प्रताप की प्रतिभा भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान अतुल चंडालिया,कमलेश जावरिया,विकास वर्मा, सतीश शर्मा, लक्ष्मण गमेती,सुधीर लट्टा, सूरज मीणा, प्रकाश, महेंद्र आमेटा, मनोहर डांगी ,हितेश डांगी,निर्मल कोठारी,हितेश कोठारी,हीरालाल डांगी,भरत डांगी,करण सिंह ,महेंद्र सिंह सहित कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।
Read More
भक्ति रस में झूमीं संगिनी बहने

भक्ति रस में झूमीं संगिनी बहने

उदयपुर।  कल सायं आदिनाथ भगवान के मंदिर में भक्ति संध्या का आयोजन किया गया । थोब की बाड़ी स्थित आदिनाथ भगवान के मंदिर में मूल नायक आदिनाथ भगवान की आंगी करवाई गई । सभी बहनों ने आंगी दर्शन का लाभ लेते हुए भगवान की आरती की इसके साथ ही नाकोड़ा भेरूजी एवं पद्मावती माता जी की भी आरती का लाभ उठाया ।  नवकार मंत्र के पाठ के साथ ही सभी बहनों ने सुंदर स्तवन गाकर भक्ति रस में आत्म विभोर हो गई । यही नहीं कुछ बहनों ने भक्ति रस में विलीन होकर नृत्य भी प्रस्तुत किया । भक्ति रस…
Read More
error: Content is protected !!