आईसीआई उदयपुर शाखा में सीए सदस्यों के लिए एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन
सेमिनार में सदस्यों ने प्राप्त की जीएसटी और पारिवारिक समझौते पर जानकारी - आयोजन में लगभग 100 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने भाग लिया - जीएसटी नोटिस का उत्तर देने की प्रक्रिया व असेसमेंट में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी उदयपुर, 7 जून। दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीआई), उदयपुर शाखा की ओर से शनिवार को शाखा सदस्यों के लिए एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। उदयपुर शाखा अध्यक्ष सीए राहुल माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के सेमिनार में दो सत्र आयोजित किए गए, जो अत्यंत जानकारीपूर्ण रहे। प्रथम सत्र में जयपुर…
