राष्ट्रीयता के संस्कारों को आगे बढ़ाने में है साहित्य की सार्थकता – स्मित
अखिल भारतीय साहित्य परिषद की प्रांत साहित्य मंत्री रेखा लोढ़ा 'स्मित' रहीं उदयपुर प्रवास पर नवीन सदस्यों का परिचय और उद्बोधन सत्र आयोजित उदयपुर, 07 जून। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की चित्तौड़ प्रांत साहित्य मंत्री प्रख्यात साहित्यकार रेखा लोढ़ा 'स्मित' शनिवार को उदयपुर प्रवास पर रही। इस दौरान सुखाड़िया विश्वविद्यालय गेस्टहाउस सभागार में परिषद की महानगर इकाई की ओर से परिचय एवं उद्बोधन सत्र आयोजित किया गया। अपने उद्बोधन में स्मित ने कहा कि साहित्य के सृजन की सार्थकता तभी है जब इसमें राष्ट्रीयता के संस्कारों को आगे बढ़ाने की क्षमता हो। उन्होने 1966 में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की स्थापना के उद्देश्यों…
