Udaipur News

बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से गंगा आरती रविवार 16 अगस्त को

बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से गंगा आरती रविवार 16 अगस्त को

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 21 वर्ष पूर्व प्रारंभ हुई शिव महोत्सव समिति की ओर से कावड़ यात्रा 17 अगस्त को है इस शुभ अवसर के पूर्व सप्त दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से गंगा पूजन एवं महाआरती का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, उसी क्रम में इस बार 16 अगस्त रविवार शाम को 5:30 बजे किया जाएगा ,जिसमें इस्कॉन मंदिर द्वारा संकीर्तन एवं बजरंग व्यायामशाला द्वारा व्यायाम प्रदर्शन का कार्यक्रम रहेगा, इन सब कार्यक्रमों की तैयारी के नियमित गंगू कुंड पर प्रातः बजरंग सेना मेवाड़ की कोर कमेटी की बैठक आयोजित कर कार्यक्रम…
Read More
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर एमपीयूएटी में निकली जागरूकता रैली, ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर एमपीयूएटी में निकली जागरूकता रैली, ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश

उदयपुर, 07 अगस्त 2026। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर के कॉलेज ऑफ कम्युनिटी एंड एप्लाइड साइंसेज़ (CCAS) के परिधान एवं वस्त्र विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर हथकरघा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य भारतीय हथकरघा की समृद्ध विरासत का संरक्षण, हथकरघा बुनकरों के सम्मान तथा स्वदेशी वस्त्रों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज ऑफ कम्युनिटी एंड एप्लाइड साइंसेज़ (CCAS) की अधिष्ठाता डॉ. सरला लखावत  के प्रेरणादायी उद्बोधन से हुआ। उन्होंने भारतीय हथकरघा की सांस्कृतिक एवं आर्थिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से स्थानीय हस्तनिर्मित वस्त्रों को अपनाने और बुनकरों का सहयोग करने…
Read More
भारत आदिवासी पार्टी ने शाहरुख शेख को उदयपुर संभाग सदस्य नियुक्त किया

भारत आदिवासी पार्टी ने शाहरुख शेख को उदयपुर संभाग सदस्य नियुक्त किया

उदयपुर, 07 अगस्त 2026। भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के संगठन विस्तार अभियान के तहत केंद्रीय एकीकरण समिति के अनुमोदन एवं निर्देशानुसार पार्टी ने शाहरुख शेख को उदयपुर संभाग सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष रमेश मईडा द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, शाहरुख शेख को उदयपुर संभाग में संगठन को मजबूत करने, पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने नियुक्ति के साथ विश्वास व्यक्त किया है कि शाहरुख शेख संगठन के संविधान, अनुशासन एवं नियमावली का…
Read More
सुरों की मंडली की एकदिवसीय पिकनिक आज धाकड़ गार्डन, बेदला में

सुरों की मंडली की एकदिवसीय पिकनिक आज धाकड़ गार्डन, बेदला में

संगीत, मनोरंजन और आत्मीयता के रंग में रंगेगा सुरों की मंडली का पिकनिक मिलन उदयपुर। सदस्यों के बीच आत्मीयता, स्वस्थ मनोरंजन एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुरों की मंडली की ओर से आज 8 अगस्त, शनिवार को धाकड़ गार्डन, बेदला में एकदिवसीय पारिवारिक पिकनिक का आयोजन किया जाएगा। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि सभी सदस्यों के लिए आयोजित यह विशेष पिकनिक आपसी मेल-मिलाप, संगीत, मनोरंजन और आनंदमयी वातावरण का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सदस्यों के बीच पारिवारिक भावना को और अधिक मजबूत करने के साथ-साथ आपसी संबंधों को…
Read More
आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में राजस्थान में 66.37 लाख परिवार पात्र, 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में राजस्थान में 66.37 लाख परिवार पात्र, 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर

उदयपुर। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के अंतर्गत, राजस्थान में कुल 66.37 लाख परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये प्रति परिवार स्वास्थ्य बीमा कवरेज के लिए पात्र हैं। सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत की ओर से लोकसभा में पूछे गए प्रश्न पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में राजस्थान राज्य में योजना के तहत में 1.73 लाख आशाकर्मी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (एडब्ल्यूडब्ल्यू) एवं आंगनवाड़ी सहायिकाएं (एडब्ल्यूएच) तथा 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के 23.55 लाख वरिष्ठ नागरिक भी कवर किए गए हैं।…
Read More
उपनिदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी डॉ. जोशी को टैरो कार्ड रीडिंग में पीजी डिप्लोमा की डिग्री

उपनिदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी डॉ. जोशी को टैरो कार्ड रीडिंग में पीजी डिप्लोमा की डिग्री

उदयपुर, 7 अगस्त। श्री महर्षि कॉलेज ऑफ वैदिक एस्ट्रोलॉजी ने उपनिदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी डॉ. विष्णु प्रकाश जोशी को टैरो कार्ड रीडिंग  में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा की डिग्री प्रदान की है। जोशी ने पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा ए प्लस ग्रेड से उत्तीर्ण की है। मूलतः उदयपुर निवासी डॉ. जोशी वर्तमान में बांसवाड़ा में  उपनिदेशक सांख्यिकी कार्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं एवं इससे पूर्व ’ज्योतिषाचार्य’ एवं ’अंक शास्त्री’ की उपाधियाँ भी प्राप्त कर चुके हैं। भारतीय ज्योतिष, अंकशास्त्र एवं टैरो कार्ड रीडिंग जैसे विषयों में उनकी विशेष रुचि एवं गहन अध्ययन ने उन्हें इन क्षेत्रों में भी विशिष्ट पहचान दिलाई है। डॉ जोशी वर्ष 2008 से अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी विषयों के अध्ययन एवं अध्यापन से निरंतर जुड़े हुए हैं। इस अवधि में उन्होंने अनेक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया है। उनके मार्गदर्शन में अध्ययन करने वाले कई विद्यार्थी आज ’भारतीय प्रशासनिक सेवा, राजस्थान प्रशासनिक सेवा, सहायक आचार्य तथा अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। शिक्षा एवं मार्गदर्शन के क्षेत्र में उनका योगदान विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उल्लेखनीय है कि आप राजकीय सेवा में रहते हुए कई छात्रों को निःशुल्क अध्यापन करा रहे हैं।
Read More
तिरंगा रैली सहित कई आयोजन करने का लिया निर्णय

तिरंगा रैली सहित कई आयोजन करने का लिया निर्णय

- जिला टेंट व्यवसायी समिति की आमसभा सम्पन्न उदयपुर, 7 अगस्त। उदयपुर जिला टेंट व्यवसायी समिति की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई जिसमें आगामी 15 अगस्त को तिरंगा रैली निकालने एवं पारिवारिक क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। महासचिव सुनिल हिंगड़ ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता सुधीर चावत ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए चावत ने कहा कि समिति के 16वंे  प्रांतीय महा अधिवेशन में भाग लेने के लिए संरक्षक अनिल वेद के नेतृत्व में कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया जिसमें भूपेंद्र जैन, महेंद्र जैन अनिष चौधरी महेश प्रजापत आदि…
Read More
यूजीसी रोलबैक को लेकर निर्णायक संघर्ष का आह्वान, क्षत्रिय करणी सेना की ओर से 23 अगस्त को नई दिल्ली में सर्वण आक्रोश महापंचायत

यूजीसी रोलबैक को लेकर निर्णायक संघर्ष का आह्वान, क्षत्रिय करणी सेना की ओर से 23 अगस्त को नई दिल्ली में सर्वण आक्रोश महापंचायत

-क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत 5 अगस्त से जनजागरण एवं आमंत्रण यात्रा पर -आगामी चुनाव को लेकर अखंड करणी सेना का भी गठन, चुनाव में भाग लेंगे उदयपुर। क्षत्रिय करणी सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने यूजीसी रोलबैक को लेकर निर्णायक संघर्ष का आह्वान किया है और चेतावनी दी है कि 23 अगस्त को नई दिल्ली के शाह ऑडिटोरियम में में होने वाली सर्वण आक्रोश महापंचायत में देश भर से लाखों लोग एकत्र होंगे जो फैसला होने पर ही वहां से हटेंगे। उन्होंने कहा कि सवर्णों की लडाई लडने के लिए अखंड…
Read More
सकारात्मक सोच जीवन की सबसे बड़ी शक्ति, सेवा और सद्भाव ही सच्चा धर्मःप्रवर्तक डॉ. राजेंद्र मुनि

सकारात्मक सोच जीवन की सबसे बड़ी शक्ति, सेवा और सद्भाव ही सच्चा धर्मःप्रवर्तक डॉ. राजेंद्र मुनि

उदयपुर। देवेंद्रधाम में आयोजित आध्यात्मिक प्रवचनमाला में प्रवर्तक डॉ. राजेंद्र मुनि ने कहा कि मनुष्य का जीवन उसकी सोच से बनता और बिगड़ता है। यदि विचार सकारात्मक हों तो कठिन से कठिन परिस्थितियां भी सफलता का मार्ग बन जाती हैं, जबकि नकारात्मक सोच व्यक्ति को निराशा, तनाव और असफलता की ओर ले जाती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिनशासन और जिनधर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाने का विज्ञान हैं। धर्म का वास्तविक स्वरूप सेवा, करुणा, संयम और आत्मकल्याण में निहित है। जो व्यक्ति…
Read More
पोषण एवं जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के साथ ही विश्व ब्रेस्टफीडिंग सप्ताह सम्पन्न

पोषण एवं जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के साथ ही विश्व ब्रेस्टफीडिंग सप्ताह सम्पन्न

उदयपुर। 1 से 7 अगस्त तक चले विश्व ब्रेस्टफीडिंग सप्ताह के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर दिवास द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र पर ब्रेस्टफीडिंग अवेयरनेस पोस्टर का विमोचन एवं पौष्टिक आहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, इसके साथ ही यह सप्ताह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली माताओं को घी, गुड़, सूखा नारियल, अजवाइन एवं दलिया जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ वितरित किए गए तथा बच्चों को पारले-जी बिस्किट प्रदान किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य ब्रेस्टफीडिंग के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा माँ और शिशु के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण को प्रोत्साहित करना था। क्लब अध्यक्ष नैना जैन…
Read More
error: Content is protected !!