हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 21 वर्ष पूर्व प्रारंभ हुई शिव महोत्सव समिति की ओर से कावड़ यात्रा 17 अगस्त को है इस शुभ अवसर के पूर्व सप्त दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से गंगा पूजन एवं महाआरती का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, उसी क्रम में इस बार 16 अगस्त रविवार शाम को 5:30 बजे किया जाएगा ,जिसमें इस्कॉन मंदिर द्वारा संकीर्तन एवं बजरंग व्यायामशाला द्वारा व्यायाम प्रदर्शन का कार्यक्रम रहेगा, इन सब कार्यक्रमों की तैयारी के नियमित गंगू कुंड पर प्रातः बजरंग सेना मेवाड़ की कोर कमेटी की बैठक आयोजित कर कार्यक्रम के प्रभारी तय किए गए जिसमें प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक मुकेश सिंह रावत के साथ टीम में पुखराज सिंह राजपुरोहित, करणवीर सिंह राठौड़ ,ऋषभ सिंह गहलोत, जितेंद्र जैन, सुरेश चौहान, खुदीराम, सुरेश टहलरमानी, सुरेश खुराना, मातृशक्ति की ओर से वीणा राजगुरु, प्रियंका सिंह, नूतन कंवर पंवार, मधुबाला सोनी, गीता सालवी आदि कार्य मैं सहयोग करेंगे
बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से गंगा आरती रविवार 16 अगस्त को
