Udaipur News

10 अगस्त को होगा मतदाता सूची का सार्वजनिक पठन, प्रगणकों को निर्देश

10 अगस्त को होगा मतदाता सूची का सार्वजनिक पठन, प्रगणकों को निर्देश

उदयपुर, 8 अगस्त। पंचायती राज एवं नगर निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत शनिवार को पंचायत समिति सभागार, बड़गांव में मतदाता सूचियों के सार्वजनिक पठन एवं पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी मनसुख डामोर ने की। उपखंड अधिकारी डामोर ने प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि 10 अगस्त को अपने-अपने वार्ड एवं भाग के प्रमुख चैराहों पर मतदाता सूचियों का सार्वजनिक पठन किया जाए। उन्होंने कहा कि पठन के दौरान मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन से संबंधित दावों एवं आपत्तियों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई समय पर सुनिश्चित की…
Read More
उदयपुर को मिले 8 नए पटवारी, कलेक्टर ने जारी किए नियुक्ति आदेश

उदयपुर को मिले 8 नए पटवारी, कलेक्टर ने जारी किए नियुक्ति आदेश

उदयपुर, 8 अगस्त। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित  पटवारी सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा-2025 में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों में से 8 अभ्यर्थियों को उदयपुर जिला आवंटित किया गया है। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने चयनित अभ्यर्थियों को पटवारी पद पर दो वर्ष की अवधि के लिए परिवीक्षाधीन प्रशिक्षु के रूप में अस्थाई नियुक्ति प्रदान की है। नियुक्त किए गए अभ्यर्थियों में गैर अनुसूचित क्षेत्र के 3 तथा अनुसूचित क्षेत्र के 5 अभ्यर्थी शामिल हैं। परिवीक्षाधीन प्रशिक्षुओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत चिकित्सा परीक्षण एवं चरित्र सत्यापन करवाना होगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद चयनित अभ्यर्थियों की पटवारी प्रोबेशन…
Read More
राज्यपाल बागड़े बोले- कृषि और संबद्ध व्यवसाय अर्थव्यवस्था की रीढ़

राज्यपाल बागड़े बोले- कृषि और संबद्ध व्यवसाय अर्थव्यवस्था की रीढ़

उदयपुर, 8 अगस्त। प्रदेश के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि कृषि और इससे जुड़े संबद्ध व्यवसाय भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहे हैं और आज भी देश की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों को केवल परंपरागत व्यवसाय के रूप में नहीं देखें, बल्कि आधुनिक तकनीक, नवाचार और उद्यमिता से जोड़कर इसे रोजगार और समृद्धि का सशक्त माध्यम बनाएं। राज्यपाल श्री बागड़े शनिवार को महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से संबद्ध राजस्थान कृषि महाविद्यालय सभागार में एग्रीविजन के नॉर्थ वेस्ट जोन  के द्वितीय…
Read More
विश्व आदिवासी दिवस पर होंगे व्यापक कार्यक्रम, कांग्रेस नेताओं ने रखे विचार

विश्व आदिवासी दिवस पर होंगे व्यापक कार्यक्रम, कांग्रेस नेताओं ने रखे विचार

उदयपुर 8 अगस्त 2026 पूर्व सांसद एवं उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा तथा उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व जिला कलेक्टर तारा चंद मीणा ने शनिवार दोपहर होटल आरटीडीसी कजरी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विश्व आदिवासी दिवस, भारत छोड़ो आंदोलन (अगस्त क्रांति) एवं मानगढ़ धाम से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। विश्व आदिवासी दिवस पर होंगे व्यापक कार्यक्रम रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि विश्वभर में जनजातीय समुदायों के हितों की रक्षा, उनके जीवन स्तर में सुधार, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने…
Read More
पुण्य की बारिश में भीगना है तो मोह का रेनकोट छोड़ना होगा | उदयपुर

पुण्य की बारिश में भीगना है तो मोह का रेनकोट छोड़ना होगा | उदयपुर

उदयपुर, 8 अगस्त। अरिहंत और सिद्ध हमारे साध्य हैं और वंदित्ता सूत्र उस साध्य को साधने की साधना है। ‘इच्छामि पडिक्कमिउं’ कहकर श्रावक पंच परमेष्ठी की साक्षी में श्रावक धर्म में लगे अतिचारों से पीछे हटने के लिए प्रतिक्रमण करता है। भूलों के लिए क्षमा मांगने हेतु मन का निर्मल होना अत्यंत आवश्यक है। जब मन निर्मल होता है, तब ‘मिच्छामि दुक्कडम्’ कहने के लिए हमारे हाथ स्वत: ही नमस्कार मुद्रा में आ जाते हैं। यह उद्गार मालदास स्ट्रीट स्थित आराधना भवन में चल रही 45 दिवसीय सिद्धि तप आराधना के दौरान आचार्यदेव श्रीमद् विजय प्रशमेशप्रभ सूरीश्वर महाराज ने व्यक्त…
Read More
माध्यमिक द्वितीय के शारीरिक शिक्षको की जिला स्तरीय संगोष्ठी राउमावि मांगथला में शुरू

माध्यमिक द्वितीय के शारीरिक शिक्षको की जिला स्तरीय संगोष्ठी राउमावि मांगथला में शुरू

सौंपे गए दायित्वों को पूर्ण समर्पण के निभाते हुए नवाचारों को खेल मैदान पर लागू करें शारीरिक शिक्षक - जिला शिक्षा अधिकारी दीपक गौड उदयपुर, 7 जुलाई। जिले की घासा तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांगथला में शुक्रवार को माध्यमिक द्वितीय के अंतर्गत आने वाले सभी आठ ब्लॉकों के शारीरिक शिक्षको की दो दिवसीय जिला स्तरीय सत्रारम्भ वाक्पीठ संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सरस्वती के दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण से हुआ। वाक्पीठ व आयोजक विद्यालय द्वारा समस्त अतिथियों का पाग ऊपरना से स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (शारीरिक शिक्षा)…
Read More
1 अगस्त से प्रभावी हुई नई पार्सल दरें

1 अगस्त से प्रभावी हुई नई पार्सल दरें

भारतीय डाक विभाग, उदयपुर मंडल की विशेष पहल रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए सुरक्षित और समयबद्ध होगी डिलीवरी उदयपुर, 7 अगस्त। भारतीय डाक विभाग, उदयपुर मंडल ने रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए बहनों के स्नेह को समय पर उनके भाइयों तक पहुँचाने के लिए विशेष तैयारिया की हैं। मंडल के सभी प्रधान डाकघरों एवं उप डाकघरों में दो प्रकार के विशेष राखी लिफाफे तथा विशेष राखी बॉक्स उपलब्ध कराए गए हैं। जो कि पूरी तरह से वाटरप्रूफ हैं, जिससे राखी एवं उपहार पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। उदयपुर डाक मंडल के अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार…
Read More
जिग-जैग तकनीक अपनाना अनिवार्य, नियमों की अनदेखी पर ईंट-भट्टा संचालन होगा निरस्त

जिग-जैग तकनीक अपनाना अनिवार्य, नियमों की अनदेखी पर ईंट-भट्टा संचालन होगा निरस्त

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल ने कसा शिकंजा उदयपुर, 7 अगस्त। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल (आरएसपीसीबी) के क्षेत्रीय कार्यालय, उदयपुर ने उदयपुर एवं सलूम्बर जिले के सभी ईंट-भट्टा स्वामियों, संचालकों एवं ईंट-भट्टा एसोसिएशन के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए केंद्र सरकार के पर्यावरणीय मानकों की समयबद्ध पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आरएसपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी विनय कट्टा ने जारी सूचना में बताया कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचनाओं के अनुरूप सभी ईंट-भट्टों को जिग-जैग तकनीक में परिवर्तित करना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही ईंट-भट्टों की चिमनी पर निर्धारित…
Read More
खेलो इंडिया अस्मिता सॉफ्ट टेनिस महिला लीग 22 अगस्त को

खेलो इंडिया अस्मिता सॉफ्ट टेनिस महिला लीग 22 अगस्त को

विजेता खिलाड़ी करेंगे राज्य स्तर पर उदयपुर का प्रतिनिधित्व उदयपुर, 7 अगस्त। खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा महिलाओं में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा ओलंपिक एवं एशियाई खेलों के लिए मजबूत खिलाड़ी तैयार करने के उद्देश्य से खेलो इंडिया अस्मिता सॉफ्ट टेनिस महिला लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में उदयपुर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 22 अगस्त को महाराणा प्रताप खेलगांव में राजस्थान एमेच्योर सॉफ्ट टेनिस संघ एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। जिला संघ की सचिव भावना बत्रा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए राष्ट्र स्तरीय निर्णायक…
Read More
राजस्थान वित्त निगम के मेगा औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में उमड़ा उद्यमियों का विश्वास

राजस्थान वित्त निगम के मेगा औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में उमड़ा उद्यमियों का विश्वास

 उदयपुर में 970.00 लाख के ऋण आवेदन प्राप्त  कार्यकारी निदेशक डॉ. हर सहाय मीणा के नेतृत्व में युवा उद्यमिता को मिला नया संबल उदयपुर, 7 अगस्त। उदयपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री में उदयपुर शाखा द्वारा आयोजित मेगा औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में उद्यमियों का उत्साह देखने को मिला, जो कि उद्यमियों में राजस्थान वित्त निगम की योजनाओं के प्रति बढ़ते विश्वास का स्पष्ट संकेत है। राजस्थान वित्त निगम के कार्यकारी निदेशक, (आईएएस) डॉ. हर सहाय मीणा के निर्देशन, नेतृत्व एवं प्रभावी प्रबंधन में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य नये एवं स्थापित उद्यमियों को वित्तीय सहायता, मार्गदर्शन और त्वरित ऋण प्रक्रिया…
Read More
error: Content is protected !!