धर्म के नाम लगाया हुआ सेवा और सहयोग के नाम दिया गया पैसा कभी निष्फल नहीं जाताःआचार्य ज्ञानचन्द्र
उदयपुर। न्यू भोपालपुरा में स्थित अरिहंत भवन में विराजित अरिहंतमार्गी आचार्य प्रवर ज्ञानचंद महाराज ने आज धर्म सभा मे कहा कि धर्म के नाम लगाया हुआ सेवा और सहयोग के नाम दिया गया पैसा कभी निष्फल नहीं जाता है। 80 बार आप साथ टालते हो, लेकिन एक बार दिए गए अच्छे काम भी आपको संभाल लेंगे। शास्त्रों में आया है कि परिग्रह कोई इकट्ठा करने की कोशिश मत करो। दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं। एक वे मौका आने पर साथ छोड़ देते हैं। एक वे साथ देने के लिए मौका ढूंढते हैं। आप आंखें बंद करके सोचिए…
