Udaipur News

स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम

स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम

नवीन सत्र में गति पकड़ने लगी कार्यक्रम की गतिविधियां उदयपुर 22 जुलाई। नवीन शैक्षणिक सत्र में जिले के राजकीय विद्यालयों में आयुष्मान भारत योजना के तहत संचालित स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम की गतिविधियां अब गति पकड़ने लगी हैं।आज माह के चौथे मंगलवार को भावनात्मक कल्याण एवं मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में स्वॉट(एस डब्ल्यूओ टी) गुणों की चर्चा की गई। डाइट प्रिंसिपल डीईओ शीला के अनुसार आरएससीईआरटी उदयपुर के निर्देशन में डाइट उदयपुर के परिक्षेत्र के समस्त राजकीय उच्च माध्यमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम संचालित किया जा रहा है जिसके तहत आज मंगलवार को…
Read More
कन्या भारती व छात्र संसद का गठन 

कन्या भारती व छात्र संसद का गठन 

 (प्रतीक जैन)         खेरवाड़ा,विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय खेरवाड़ा में मंगलवार को कन्या भारती और छात्र संसद का गठन किया गया अध्यक्षता नवनीत कुमार श्रीमाली ने की। बालिका शिक्षा प्रभारी निशा व्यास ने कन्या भारती की छात्रों को शपथ दिलाई। छात्र सांसद प्रभारी बंसीलाल मेघवाल ने भैया को शपथ दिलाई। कन्या भारती में आनंदी रावल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष शिवानी पटेल बनी। हिमांशी पटेल कोषाध्यक्ष, सांस्कृतिक मंत्री छाया पटेल, अनुशासन श्वेता कलासुआ, खेल मंत्री चार्मी मेघवाल, स्वच्छता साक्षी मीणा अनुशासन सोनल गाडुलिया बनी। छात्र सांसद में कृष्णा पटेल अध्यक्ष चुने गए। संस्कार जोशी उपाध्यक्ष, सचिव गौरव डामोर, अनुशासन विवान मेघवाल,…
Read More
भगवान के दर्शन एवं ध्यान एक टक निहारते हुए करने चाहिए : आर्यिका सुप्रज्ञ मति

भगवान के दर्शन एवं ध्यान एक टक निहारते हुए करने चाहिए : आर्यिका सुप्रज्ञ मति

(प्रतीक जैन) भक्तामर विधान के तेरहवें दिन भगवान आदिनाथ को 48 अर्घ्य समर्पित              खेरवाड़ा, आचार्य सुनिल सागर की सुयोग्य शिष्या वर्तमान में सदर बाजार स्थित नेमीनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में चातुर्मास रत 105 सुप्रज्ञ मति माताजी के सानिध्य मे भक्तामर विधान के तेरहवें दिन 48 काव्य की पूजा कर 48 अर्घ चढाये गये। सौधर्म इन्द्र बनने का सौभाग्य हेवन जैन परिवार को मिला। इससे पूर्व सौधर्म इन्द्र परिवार कि और से पूज्य माताजी के सानिध्य मे भगवान का अभिषेक एवम वृहद शांतिधारा की गई। विधान पश्चात पूज्य माताजी द्वारा मंगल प्रवचन किया गया ।…
Read More
खेरवाड़ा की रानी मीणा ने मिसेज इंडिया एंप्रेस ऑफ द नेशन 2025 के मिसेज ट्रेंडसेटर (सिल्वर) का खिताब जीता

खेरवाड़ा की रानी मीणा ने मिसेज इंडिया एंप्रेस ऑफ द नेशन 2025 के मिसेज ट्रेंडसेटर (सिल्वर) का खिताब जीता

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, खेरवाड़ा की रहने वाली रानी मीणा ने पुणे के हयात मे दिवा पेजेंट ऑफ द नेशन 2025 की और से आयोजित मिसेज इंडिया एंप्रेस ऑफ द नेशन 2025 कार्यक्रम मे मिसेज ट्रेंडसेटर सिल्वर 2025 का खिताब जीतकर न केवल क्षेत्र का बल्कि उदयपुर जिले का नाम देश भर मे रोशन किया । इस प्रतियोगिता मे उन्होंने बेगलुरु मुंबई,भोपाल, सहित विभिन्न राज्यों व विदेशो (नॉर्वे, बहरीन) इत्यादि से आई सभी प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए यह कामयाबी हासिल की। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल मे (नील एंड निक्की,सरकार राज, वी केयर फुल जैसी फिल्मों मे अभिनेत्री रही मिस तनीषा मुखर्जी…
Read More
बोहरा गणेश महाराज को पहला आमंत्रण पत्र दे कावड यात्रा में आने का दिया नूता

बोहरा गणेश महाराज को पहला आमंत्रण पत्र दे कावड यात्रा में आने का दिया नूता

उदयपुर 22 जुलाई / देश में सुख शांति एवं अच्छी वर्षा की कामना को लेकर शिव महोत्सव समिति की ओर से आगामी 29 जुलाई को उदयपुर से उभयेश्वर महादेव तक की 21 किलोमीटर तक निकाले जानी वाली 20वीे कावड़ यात्रा में सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी हो इसके निमित आयोजित सात दिवसीय समारोह के दूसरे दिन बोहरा गणेश महाराज को पहला आमंत्रण पत्र दे कावड़ यात्रा में आने का दिया नूता। कावड़ यात्रा को निर्विग्न सम्पन्न कराने की कामना की गई। संयोजक एडवोकेट रामकृपा शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर अध्यक्ष यज्ञनारायण शर्मा, पूर्व…
Read More
प्राथमिक शिक्षकों की प्रथम कार्यशाला संपन्न

प्राथमिक शिक्षकों की प्रथम कार्यशाला संपन्न

एफएलएन कॉर्नर विकसित करें - मातृभाषा में शिक्षा प्रदान करें’ उदयपुर, 22 जुलाई।  बडगांव ब्लॉक के कैलाशपुरी क्लस्टर पर आज 22 जुलाई 2025 को प्राथमिक कक्षाओं को पढ़ने वाले हिंदी और पर्यावरण विषय के शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कैलाशपुरी के सभा हॉल में संपन्न हुई। यह जानकारी देते हुए पी.ई.ई.ओ. एवं क्लस्टर प्रभारी अनिल कुमार दशोरा ने बताया कि क्लस्टर कैलाशपुरी के अधीन लगभग 30 शिक्षक-शिक्षिकाओ ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला के माध्यम से निश्चित तौर पर क्लस्टर शिक्षकों को शिक्षण में एक नई गति मिलेगी और प्राथमिक शिक्षको…
Read More
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन अहमदाबाद में विशेष कक्षाएं लेंगी गुंजन

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन अहमदाबाद में विशेष कक्षाएं लेंगी गुंजन

उदयपुर, 22 जुलाई। शहर की डिजाइनर गुंजन शर्मा अहमदाबाद स्थित स्कूल ऑफ डिजाइन  में विशेष कक्षाएं लेने के लिए आमंत्रित की गई है। गुंजन ने बताया कि डिजाईन के प्रसिद्ध राष्ट्रीय डिजाईन संस्थान अहमदाबाद में ‘‘बांस के मूल्य संवर्धन द्वारा आर्टिकल्स के निर्माण द्वारा आजीविका का सृजन" विषय पर विशेष कक्षाएं लेंगी। संस्थान के फर्निचर व इन्टिरियर डिजाईन विभाग के विधार्थियों को तीन सप्ताह के लिए शैक्षणिक व भौतिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के माध्यम से उक्त विषय पर जानकारिया प्रदान करेंगी। गुंजन पेसिफिक विश्वविद्यावलय के स्कूल ऑफ डिजाइन की विभागाध्यक्ष हैं।
Read More
संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकातयों के निस्तारण में कौताही बर्दाश्त नहीं – जिला कलक्टर  

संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकातयों के निस्तारण में कौताही बर्दाश्त नहीं – जिला कलक्टर  

समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दी समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की हिदायत 24 से 27 जुलाई तक प्रस्तावित सघन वृक्षारोपण को सफल बनाने के निर्देश उदयपुर, 22 जुलाई। विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठकमंगलवार को कलक्ट्रेट मिनी सभागार में जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए कहा कि परिवेदनाओं के निस्तारण की मोनिटरिंग मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव स्तर से नियमित की जा रही है। इसे पूर्ण गंभीरता से लें। शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में किसी भी प्रकार की कौताहीबर्दाश्त नहीं की…
Read More
एक जिला एक उत्पाद योजना से निवेश को लगेंगे पंख, मिलेगी विशेष पहचान

एक जिला एक उत्पाद योजना से निवेश को लगेंगे पंख, मिलेगी विशेष पहचान

औद्योगिक निवेश को बढावा देने कृत संकल्पित है राज्य सरकार ओडीओपी योजनान्तर्गत कई प्रकार की सहायता एवं अनुदान ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ उदयपुर, 22 जुलाई। प्रत्येक जिले के एक विशिष्ट उत्पाद को पहचान दिलाने तथा औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देते हुए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी की मंशा से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर जारी की गई एक जिला एक उत्पाद योजना से निवेश को पंख लगेंगे। वहीं उत्पाद को विशेष पहचान भी मिल सकेगी। बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान, 2024 के तहत भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य की समस्त एक जिला-एक उत्पाद विनिर्माता इकाईयों का…
Read More
“हरियाळो राजस्थान“ अभियान और सामाजिक सुरक्षा शिविरों की प्रगति की समीक्षा

“हरियाळो राजस्थान“ अभियान और सामाजिक सुरक्षा शिविरों की प्रगति की समीक्षा

उदयपुर, 22 जुलाई। जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी और जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हुए। बैठक में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान “हरियाळो राजस्थान“ की प्रगति, तीज कार्यक्रम, सामाजिक सुरक्षा और वित्तीय समायोजन संतृप्तता शिविरों की प्रगति तथा मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। 38 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य-जिला कलक्टर श्री मेहता ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान “हरियाळो राजस्थान“ के तहत लगभग 38 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से लगभग 23 लाख पौधे लगाए जा…
Read More
error: Content is protected !!