Udaipur News

13 हजार से अधिक कावड़ियों ने किया महादेव का अभिषेेक

13 हजार से अधिक कावड़ियों ने किया महादेव का अभिषेेक

हर्षोल्लास के साथ निकाली 20वीं कावड़ यात्रा कावड़ यात्रा में उमड़ा भक्तों का अपार जनसमुह झीलों की नगरी से लेकर पहाडो तक गुंजा महादेव की गूंज पुरे रास्ते पुलिस प्रशासन का बदोबस्त रहा चाकचोबंद शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई पहुंची उभयेश्वर महादेव धाम 21 किलोमीटर पदयात्रा कर महादेव का किया जलाभिषेक पूरे रास्ते पुष्प वर्षा से हुआ कावड़ यात्रा का स्वागत कावड़ कम पडने से कावडिये हुए निराश 7 पवित्र नदियों के जल से किया महादेव का अभिषेक कावड यात्रा में महिलाओं की रही अधिक भागीदारी....... उदयपुर 29 जुलाई / देश में सुख शांति एवं अच्छी वर्षा की…
Read More
रोटरी क्लब दृष्टि ने बावड़ी की सफाई कर चमकाया, पीने लायक बना पानी

रोटरी क्लब दृष्टि ने बावड़ी की सफाई कर चमकाया, पीने लायक बना पानी

उदयपुर। रोटरी क्लब दृष्टि ने संरक्षक डॉ. स्वीटी छाबड़ा की अगुवाई में आज अमरख जी महादेव स्थित ऐतिहासिक बावड़ी की सफाई कर उसे न केवल चमकाया वरन् उसका पानी पीने लायक बनाया। अब तक क्लब  7 बावड़ियों की सफाई कर चुका है। डॉ. स्वीटी छाबड़ा ने बताया कि क्लब ने इस प्रोजेक्ट को सिग्नेचर प्रोजेक्ट के रूप में हाथ में ले रखा है। यह प्रोजेक्ट वर्ष पर्यन्त चलेगा। 2 अगस्त को शहर की 2 और बावड़ियों को साफ किया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट न केवल स्वच्छता का संदेश ेदता है वरन् हमारी सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की भी…
Read More
जेएसजी मेवाड़ ने किया वृक्षारोपण, 39 पेड़ रौपें

जेएसजी मेवाड़ ने किया वृक्षारोपण, 39 पेड़ रौपें

उदयपुर। जेएसजी मेवाड़ ग्रुप ने आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राती तलाई में 39 पेड़ रोप कर वृक्षारोपण के सिग्नेचयर प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई। ग्रुप सचिव संजय कोठारी ने बताया कि ग्रुप द्वारा आयोजित इस वृक्षारोपण अभियान में सभी सदस्यों ने सम्मिलित हो कर इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभायी। मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक आर.क.ेजैन,संसथापक अध्यक्ष विजेन्द्र बापना,अध्यक्ष राजेश लोढ़ा,राजेन्द्र भण्डारी,कमलेश बोलिया,एस.एल.सहलोत, सी.एस.बोलिया ने सहयोग किया।
Read More
संतोष और गहरी नींद मिलने के बाद ईश्वर से कुछ भी मांगना शेष नहीं रह जाता :आचार्य ज्ञानचंद्र महाराज

संतोष और गहरी नींद मिलने के बाद ईश्वर से कुछ भी मांगना शेष नहीं रह जाता :आचार्य ज्ञानचंद्र महाराज

उदयपुर। न्यू भूपालपुरा स्थित अरिहंत भवन में विराजमान आचार्य प्रवर ज्ञानचंद्र महाराज ने आज  धर्मसभा में बोलते हुए कहा कि संतोष और गहरी नींद मिलने के बाद ईश्वर से कुछ भी मांगने को नहीं रह जाता है। सारी इच्छाओं का आनंद इन दो चीजों में आ जाता है, क्योंकि ज्यों ही इच्छाएं समाप्त हो जाती हैं और संतोष आ जाता है, जिंदगी में सुखद ठहराव आ जाता है। दौड़ा दौड़ी बंद हो जाती है। दूसरी बात गहरी नींद में कभी सपने नहीं आते। नींद में न खाना, न पीना, न घूमने, न अच्छे वस्त्र पहनना, कुछ भी नहीं होता। फिर…
Read More
दीक्षा वहीं ले जिसके मन में असंयम से संयम की ओर बढ़ने का भाव आयें :कृतार्थप्रभाश्री

दीक्षा वहीं ले जिसके मन में असंयम से संयम की ओर बढ़ने का भाव आयें :कृतार्थप्रभाश्री

उदयपुर। सूरजपोल स्थित दादाबाड़ी में साध्वी कृतार्थप्रभा श्रीजी ने कहा कि आज का दिन परमात्मा नेमिनाथ का जन्म कल्याणक है। हम तो आने जन्मदिन को जन्मदिन कहते हैं परमात्मा के जन्मदिन को कल्याणक कहते हैं। परमात्मा के कैवल्य ज्ञान दिवस को कैवल्य कल्याणक कहते हैं। परमात्मा को अपने जन्म के बाद मालूम है कि इसके बाद उनका कल्याण होना है। माता के गर्भ में आते हैं तब पहले इंद्र को पता चलता है कि परमात्मा ने जन्म लिया है। दीक्षा, मोक्ष, जन्म, कैवल्य कुछ भी हो कल्याणक इसीलिए कहते हैं। देवलोक में सुख और दुख दोनों होते हैं। परमात्मा सुख…
Read More
उदयपुर लेकसिटी राउण्ड टेबल के विशाल शाह चेयरमैन एवं सिमरनजीतसिंह सचिव बनें

उदयपुर लेकसिटी राउण्ड टेबल के विशाल शाह चेयरमैन एवं सिमरनजीतसिंह सचिव बनें

उदयपुर। उदयपुर लेकसिटी राउण्ड टेबल-206 की वर्ष 2025-26 की वार्षिक आमसभा आज एक निजी होटल में आयोजित की गई। जिसमें विशाल शाह चेयरमैन एवं सिमरनजीतसिंह सचिव चुने गये। इसके अलावा मोहित सिंघवी उपाध्यक्ष,असीम बोलिया कोषाध्यक्ष, निवर्तमान चेयरमैन मोहित अग्रवाल को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
Read More
भारत को सांस्कृतिक एकरूप करता है हिमालय परिवार-रजनी डांगी

भारत को सांस्कृतिक एकरूप करता है हिमालय परिवार-रजनी डांगी

हिमालय परिवार महिला प्रकोष्ठ का सावन उत्सव"  आयोजन          उदयपुर. अखिल भारतीय हिमालय परिवार महिला प्रकोष्ठ उदयपुर द्वारा हिरण मगरी स्थित घूमर गार्डन परिसर में सावन उत्सव समारोह के आयोजन  के तहत भारतीय परम्परा में सावन  एवं हमारे सामाजिक ताने बाने में सावन उत्सव के महत्व को इंगित करते लहरिया उत्सव को इंगित करते लहरिया उत्सव का आयोजन किया किया गया ,जिसमें उदयपुर के विभिन्न क्षेत्रा से 125 से भी अधिक महिलाओं ने प्रतिभागिता की।   इस कार्यक्रम की संयोजक श्रीमति हेमलता जारोली ने बताया कि अधिक से अधिक महिलाओं को हिमालय परिवार के सुरक्षित हिमालय-सुरक्षित भारत अभियान …
Read More
सेक्टर-7 स्थित जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में किया पार्थेश्वर महादेव का पूजन

सेक्टर-7 स्थित जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में किया पार्थेश्वर महादेव का पूजन

उदयपुर, 29 जुलाई। सेक्टर-7 स्थित जगन्नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को मंदिर प्रांगण में पार्थेश्वर महादेव का विधिवत पूजन किया गया। समिति की किरण सिसोदिया ने बताया कि मंगलवार को जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में समिति की सदस्याओं ने पार्थेश्वर महादेव बनाए और उनका विधि-विधानपूर्वक पंडित जी के दिशा-निर्देशन में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर समिति की सदस्याओं ने पारम्परिक गीत गाकर माहौल भक्तिमय कर दिया। पूजन पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से महाआरती की एवं प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में नीमा मसाणिया, कान्ता चौबीसा, सुमित्रा वैष्णव, चंदा वारी, उमा माहेश्वरी, शान्ता जैन, कुशल कंुवर…
Read More
संसद में उदयपुर: सांसद डॉ मन्ना लाल रावत ने धर्मांतरण रोकने संसद में की अखिल भारतीय कानून बनाने की मांग

संसद में उदयपुर: सांसद डॉ मन्ना लाल रावत ने धर्मांतरण रोकने संसद में की अखिल भारतीय कानून बनाने की मांग

-धर्मांतरण सांस्कृतिक नरसंहार है इसके लिए केंद्रीय कानून बहुत जरुरी: सांसद डॉ. रावत -16 राज्यों में धर्मांतरण विरोधी कानून ही नहीं, इसलिए अखिल भारतीय कानून बने: सांसद डॉ. रावत उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने देश के अनेक भागों में एक सुनियोजित साजिश के तहत फैल रहे धर्मान्तरण के मामले को मंगलवार को संसद में उठाया और इसके लिए पूरे देश में एक केंद्रीय कानून बनाने की मांग की। सांसद ने कहा कि धर्मान्तरण गैंग के कारण ही छांगुर बाबा जैसे लोग पनप रहे हैं और हजारों हिन्दू युवतियों को अपने जाल में फांस रहे हैं। सांसद डॉ रावत ने…
Read More
 बेणेश्वर धाम से लोटे कावड़ यात्रियों का खेरवाड़ा में हुआ भव्य स्वागत

 बेणेश्वर धाम से लोटे कावड़ यात्रियों का खेरवाड़ा में हुआ भव्य स्वागत

खेरवाड़ा, वागड़ प्रयाग बेणेश्वर धाम स्थित त्रिवेणी संगम से पवित्र जल को कावड़ में लेकर सोमवार को खेरवाड़ा पहुंचे 101 कावड़ पद यात्रियों का पुष्प वर्षा व आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया तथा नगर के मुख्य मार्ग से शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर भ्रमण करते हुए पुनः समापन स्थल निचला खेरवाड़ा पहुंची। इस दौरान डीजे की धुन पर कावड़ यात्रियों तथा ग्रामीण ने भोलेनाथ की जय कारे के साथ ,राम धुन पर गाते , बजाते चल रहे थे । कावड़ यात्रियों ने मार्ग में हिंगलाज माता व श्री राम मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ पर पवित्र जल से जलाभिषेक भी…
Read More
error: Content is protected !!