बेणेश्वर धाम से लोटे कावड़ यात्रियों का खेरवाड़ा में हुआ भव्य स्वागत
खेरवाड़ा, वागड़ प्रयाग बेणेश्वर धाम स्थित त्रिवेणी संगम से पवित्र जल को कावड़ में लेकर सोमवार को खेरवाड़ा पहुंचे 101 कावड़ पद यात्रियों का पुष्प वर्षा व आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया तथा नगर के मुख्य मार्ग से शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर भ्रमण करते हुए पुनः समापन स्थल निचला खेरवाड़ा पहुंची। इस दौरान डीजे की धुन पर कावड़ यात्रियों तथा ग्रामीण ने भोलेनाथ की जय कारे के साथ ,राम धुन पर गाते , बजाते चल रहे थे । कावड़ यात्रियों ने मार्ग में हिंगलाज माता व श्री राम मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ पर पवित्र जल से जलाभिषेक भी…
