वोकल फॉर लोकल वस्तुएं ही अपनाएं, लोकल उत्पाद बढ़ाएं एवं गर्व करें : विजयलक्ष्मी गलूंडिया
5000 विद्यार्थियों को ‘वोकल फॉर लोकल’ की शपथ दिलाने का लिया संकल्प - कैट वूमेन विंग उदयपुर की 12वीं बिजनेस विजिट में महिलाओं ने लिया संकल्प उदयपुर, 30 जुलाई। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की महिला शाखा कैट वूमेन विंग उदयपुर की ओर से बुधवार को 12वीं बिजनेस विज़िट का आयोजन जैन टेक्सटाइल पर किया गया। इस अवसर पर 5000 विद्यार्थियों को ‘वोकल फॉर लोकल’ की शपथ दिलाने का संकल्प लिया गया, जो अगस्त माह में शहर के विभिन्न स्कूल व कॉलेजों में आयोजित किया जाएगा। कैट वूमेन विंग उदयपुर की अध्यक्ष एवं मेवाड़ रीजन इंचार्ज विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने…
