Udaipur News

नव नियुक्त आईजी उदयपुर का स्वागत एवं पर्यटन विकास पर विस्तृत चर्चा

नव नियुक्त आईजी उदयपुर का स्वागत एवं पर्यटन विकास पर विस्तृत चर्चा

उदयपुर। होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान एंव होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान उदयपुर डिवीजन के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने उदयपुर के नव नियुक्त आईजी गौरव श्रीवास्तव का आत्मीय स्वागत किया। संस्थान के सचिव राकेश चौधरी ने बताया कि इस शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उदयपुर में पर्यटन गतिविधियों से जुड़ी प्रमुख सुरक्षा चुनौतियों, ट्रैफिक व्यवस्था, महिला पर्यटकों की सुरक्षा एवं पर्यटन स्थलों पर पुलिस उपस्थिति जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। आईजी ने पर्यटन नगरी उदयपुर की वैश्विक पहचान और इसकी आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शहर में आने वाले पर्यटकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान…
Read More
विद्यापीठ – बीएड महाविद्यालय का 60वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास ने मनाया

विद्यापीठ – बीएड महाविद्यालय का 60वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास ने मनाया

संस्कारों, परंपराओं का संवाहक है शिक्षक - प्रो. सारंगदेवोत विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां उदयपुर 05 अगस्त / नैतिकता और मानवीय मूल्य न केवल व्यक्ति के जीवन को बेहतरीन बनाते है वरन सामाजिक स्तर पर भी अपना गहरा प्रभाव डालते है। इन मूल्यों को भावी पीढ़ी में बिजारोपित करने में परिवार के साथ साथ विद्या मंदिरों का भी बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। जिनमंे शिक्षक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से संस्कारों, परंपराओं के संवहन के दायित्व को निभा रहे है। उक्त विचार मंगलवार को राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के 60वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह…
Read More
व्यापारी और व्यापार देश की रीढ़ हैं : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

व्यापारी और व्यापार देश की रीढ़ हैं : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

10 अगस्त से शुरू होगा राष्ट्रीय व्यापारी अभियान भारतीय सामान, हमारा स्वाभिमान -  देशभर के 48000 व्यापारिक संगठन जुड़ेंगे इस मुहिम से - संसद भवन में कैट नेशनल गवर्निंग काउंसिल मीटिंग का आयोजन उदयपुर, 05 अगस्त। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि व्यापारी और व्यापार देश की रीढ़ की हड्डी हैं। व्यापारी केवल रोजगार सृजन में ही नहीं, बल्कि देश की आर्थिक प्रगति में भी अहम भूमिका निभाते हैं। वे देश की आर्थिक धारा को दिशा देने वाले प्रमुख स्तंभ हैं।  यह बात मंगलवार को संसद भवन में आयोजित कैट नेशनल गवर्निंग काउंसिल मीटिंग के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम…
Read More
छात्र संघ ने स्नातकोत्तर महाविद्यालय की समस्याओं के संबंध में एसडीएम को दिया ज्ञापन 

छात्र संघ ने स्नातकोत्तर महाविद्यालय की समस्याओं के संबंध में एसडीएम को दिया ज्ञापन 

खेरवाड़ा, खेरवाड़ा स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद कुमार मीणा के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार के नाम उपखंड अधिकारी खेरवाड़ा किरण पाल को महाविद्यालय के विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में अंग्रेजी व हिंदी साहित्य के नियमित शिक्षकों की नियुक्ति किया जाना, प्रतिनियुक्ति पर चल रहे शिक्षकों की प्रति नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाना, बीए, बीएससी प्रथम वर्ष की सीटें बढ़ाई जाने, स्नातकोत्तर स्तर पर हिंदी व भूगोल संकाय खोले जाने, महाविद्यालय परिसर में पड़े कबाड़ को तुरंत व्यवस्थित करवाने, खेल मैदान की साफ सफाई करवाने तथा महाविद्यालय के…
Read More
 राशन डीलर एसोसिएशन ने बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया जटिल होने पर जताया रोष

 राशन डीलर एसोसिएशन ने बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया जटिल होने पर जताया रोष

खेरवाड़ा, राशन डीलर एसोसिएशन तहसील खेरवाडा एवं नयागांव के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र कलाल ने जिला रसद अधिकारी से मांग की है कि वर्तमान में राशन वितरण के लिए जो पोस मशीन उपलब्ध है उसमें हाल ही में नवीन फिंगरप्रिंट सेंसर लगाए गए हैं उसके कारण बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया अत्यंत जटिल हो गई है। डीलर्स द्वारा उपभोक्ताओं के अंगूठे का स्कैन बार-बार फेल हो रहा है जिससे राशन वितरण में भारी समस्याओं का सामना राशन डीलर्स को करना पड़ रहा है। इसके शीघ्र समाधान की मांग की गई है ताकि रक्षाबंधन के त्योहार पर उपभोक्ताओं खाद्यान्न उपलब्ध कराने में परेशानियों…
Read More
शीतल श्रीमाली की पुस्तक ‘हंसती आंखें झरते मोती’ का लोकार्पण

शीतल श्रीमाली की पुस्तक ‘हंसती आंखें झरते मोती’ का लोकार्पण

उदयपुर , 05 अगस्त। साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक संस्था युगधारा के तत्वावधान में विज्ञान समिति सभागार अशोकनगर में डॉ शीतल श्रीमाली ‘श्रीती’ के काव्यसंग्रह "हंसती आंखें, झरते मोती" का लोकार्पण हुआ। युगधारा संस्था की अध्यक्ष किरण बाला ‘किरन’ ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ उमाशंकर शर्मा ने की। मुख्य अतिथि पूर्व नगर परिषद सभापति रविंद्र श्रीमाली, विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार व रंगकर्मी प्रोफेसर श्रीनिवासन अय्यर, वरिष्ठ साहित्यकार प्रोफेसर मंजू चतुर्वेदी, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय की क्षेत्रीय निदेशक डॉ रश्मि बोहरा उपस्थित रहे। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी परमेश्वर माली भी मंच पर उपस्थित रहे। युगधारा संस्था…
Read More
मानव की अंतर्निहित असीम संभावनाओं के विस्तार का प्रतीक है रामबोला से गोस्वामी तुलसीदास तक की यात्रा

मानव की अंतर्निहित असीम संभावनाओं के विस्तार का प्रतीक है रामबोला से गोस्वामी तुलसीदास तक की यात्रा

तुलसीदास जयंती पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद के आयोजन में वक्ताओं ने रखे विचार उदयपुर, 05 अगस्त। गोस्वामी तुलसीदास भारतीय आध्यात्म के शिखर पुरूष हैं। बचपन में रामबोला नाम से प्रारम्भ होकर भक्तिकाल में सगुण भक्ति धारा के सर्वोच्च पद तक पहुंचने तक की उनकी यात्रा मानव के भीतर निहित असीम सम्भावनाओं विस्तार का सुंदर उदारहण है। उन्होने अपनी रचनाओं से भारतीय उपमहाद्वीप ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व के जनमानस को प्रभावित किया है। यह विचार अखिल भारतीय साहित्य परिषद उदयपुर महानगर इकाई की ओर से तुलसीदास जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने संबोधन के दौरान…
Read More
श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन ने धूमधाम से मनाया श्रावण स्नेह मिलन एवं रक्षा बंधन पर्व

श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन ने धूमधाम से मनाया श्रावण स्नेह मिलन एवं रक्षा बंधन पर्व

संगठन आगामी दिनों में गौशाला भी शुरु करेगा:  बागडी -बेटियों और बहनों के नाम रहा रक्षा बंधन पर्व एवं श्रावण स्नेह मिलन उदयपुर, 5 अगस्त। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की ओर से चलाए जा रहे सिलाई प्रशिक्षण, ब्यूटी पार्लर कोर्स और प्रकल्पों से जुडी बहनों व बेटियों के लिए मंगलवार को रक्षा बंधन पर्व एवं सावन माह स्नेह मिलन आयोजित किया गया। इस दौरान 100 से ज्यादा बहनों ने अपनी प्रस्तुतियों से रक्षा बंधन पर्व को जीवंत कर दिया। संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश बागड़ी ने इस मौके पर आगामी दिनों में संगठन की ओर से बेसहारा गौवंश के…
Read More
पंजाबी खत्री समाज, उदयपुर के प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

पंजाबी खत्री समाज, उदयपुर के प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

समाज के बच्चों को मंदिर और संस्कृति से जोडे: जैन उदयपुर। पंजाबी खत्री समाज, उदयपुर के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह  रामा बाग, न्यू भुपालपुरा में आयोजित हुआ जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बच्चों को सम्मानित किया गया। समाज के राजेंद्र खत्री ने बताया कि सम्मान कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर बारहवीं तक के बच्चों का चयन किया गया जो अपनी-अपनी कक्षा में सबसे ज्यादा अंक लेकर आए। इस मौके पर बडी संख्या में समाज के महिला पुरुष उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सकल दिगम्बर जैन समाज उदयपुर के अध्यक्ष शांति लाल जैन थे।  उन्होंने समाजजनों से आह्वान किया कि…
Read More
उदयपुर राउंड टेबल 253 के चेयरमैन कुणाल बागरेचा एंव सचिव नरेन तेजवानी बनें

उदयपुर राउंड टेबल 253 के चेयरमैन कुणाल बागरेचा एंव सचिव नरेन तेजवानी बनें

उदयपुर। उदयपुर राउंड टेबल 253 की ग्यारहवीं वार्षिक बैठक आज कए निजी होटल में आयोजित हुई। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से सदस्यों ने भाग लिया। टेबल के तिलक कटारिया ने बताया कि बैठक में सर्वसहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष कुनाल बागरेचा को, सचिव नरेन तेजरानी, उपाध्यक्ष पार्थ कर्णावट, प्रियांक माथुर को कोषाध्यक्ष और ध्रुव सोजतिया को पूर्व अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया। राउंड टेबल इंडिया के राजस्थान चैप्टर के अध्यक्ष धर्मवीर पांड्या एरिया आब्जर्वर के रूप में उपस्थित रहे। यह टीम शहर के विकास और सामाजिक सेवा के लिए नए आयाम स्थापित…
Read More
error: Content is protected !!