पंजाबी खत्री समाज, उदयपुर के प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

समाज के बच्चों को मंदिर और संस्कृति से जोडे: जैन
उदयपुर। पंजाबी खत्री समाज, उदयपुर के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह  रामा बाग, न्यू भुपालपुरा में आयोजित हुआ जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बच्चों को सम्मानित किया गया।
समाज के राजेंद्र खत्री ने बताया कि सम्मान कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर बारहवीं तक के बच्चों का चयन किया गया जो अपनी-अपनी कक्षा में सबसे ज्यादा अंक लेकर आए। इस मौके पर बडी संख्या में समाज के महिला पुरुष उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सकल दिगम्बर जैन समाज उदयपुर के अध्यक्ष शांति लाल जैन थे।  उन्होंने समाजजनों से आह्वान किया कि हर व्यक्ति को समाज के मंदिर से आवश्यक रुप से जुडना चाहिए और बडों की जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वे बच्चों को मंदिर और संस्कृति से जोडे। उन्होंने कहा कि आजकल के बच्चे सोशियल मीडिया से ज्यादा जुडे रहते हैं और उनके भविष्य है लिए भी एक खतरा बनता जा रहा है। हर परिवार को बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए, तभी हम एक सशक्त व संस्कार युक्त समाज दे पाएंगे। समाज के नीरज कपूर के सानिध्य में बच्चों को पुरस्कार दिए गए।
समारोह में बीस बच्चों को पुरस्कृत किया। आशा टंडन ने बच्चों को खेल गतिविधियों से भी जोडा। समाज के सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन ललित टंडन द्वारा किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!