Udaipur News

थाने में मौत, समाज में रोष: पंचाल समाज की न्याय और सहायता की मांग

थाने में मौत, समाज में रोष: पंचाल समाज की न्याय और सहायता की मांग

उदयपुर। जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में सोमवार शाम पुलिस हिरासत के दौरान एक जेवरात व्यवसायी की संदिग्ध मृत्यु के बाद क्षेत्र में रोष व्याप्त है। मृतक के परिजनों और समाजजनों ने सोमवार शाम से ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और पुलिस पर टॉर्चर कर जान लेने का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और थाने के बाहर देर रात तक हंगामा होता रहा। मामले में उदयपुर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने मंगलवार को चार पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया और मामले की जांच एएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,…
Read More
विज्ञान समिति और डॉ डी एस कोठारी संस्थान द्वारा मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यान आयोजित

विज्ञान समिति और डॉ डी एस कोठारी संस्थान द्वारा मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यान आयोजित

उदयपुर। विज्ञान समिति और डॉ डी एस कोठारी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आरएसएमएमएल के पूर्व ग्रुप जनरल मैनेजर इंजी. एस. सी. के. वेद ने ‘PERT & CPM Techniques’ विषय पर विस्तृत वार्ता प्रस्तुत की। इंजी. वेद ने इन तकनीकों को प्रोजेक्ट प्रबंधन का एक प्रभावी उपकरण बताया और समझाया कि इनके उपयोग से परियोजनाएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जा सकती हैं। उन्होंने उदाहरणों सहित तकनीकी पहलुओं की विस्तार से चर्चा की। समीक्षा प्रस्तुत करते हुए मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि प्रबंधन की इन दो तकनीक…
Read More
उदयपुर की महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज़ में मनाया ‘सावन उत्सव’, पैराहन प्रदर्शनी का हुआ भव्य समापन : तारीका

उदयपुर की महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज़ में मनाया ‘सावन उत्सव’, पैराहन प्रदर्शनी का हुआ भव्य समापन : तारीका

उदयपुर। शी सर्कल इंडिया की फाउंडर तारीका भानु प्रताप ने बताया तीन दिवसीय ‘पैराहन प्रदर्शनी’ का समापन रविवार को ‘उदयपुर सावन उत्सव’ के रंग-बिरंगे आयोजन के साथ हुआ। इस आयोजन में शहर की सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया और राजस्थानी वेशभूषा में सज-धजकर हिस्सा लिया और सावन का उल्लासपूर्ण स्वागत किया। इस उत्सव का प्रमुख आकर्षण महिलाओं की सहभागिता रही, जहां उन्होंने सांस्कृतिक फैशन शो, झूले, लोकगीत, और खेल-प्रतियोगिताओं में भाग लेकर वातावरण को संगीतमय और जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में ‘उदयपुर सावन क्वीन’ का चयन किया गया, साथ ही महिलाओं को 9 विशेष टाइटल्स से नवाजा गया। इस उत्सव…
Read More
13 दिवसीय धर्म जाप साधना शिविर प्रारम्भ

13 दिवसीय धर्म जाप साधना शिविर प्रारम्भ

आत्म दर्शन से ईश्वर प्रसन्न होते हैं और प्रदर्शन से इंसान -जैनाचार्य ज्ञानचंद्र महाराज उदयपुर। न्यू भूपालपुरा स्थित अरिहंत भवन में विराजमान आचार्य प्रवर ज्ञानचंद्र महाराज ने आज के धर्म सभा में कहा कि आत्म दर्शन से ईश्वर प्रसन्न होते हैं और प्रदर्शन से इंसान। उन्होंने कहा कि यह आप पर निर्भर करता है,आप किसे प्रसन्न करना चाहते हैं।  ऊपर ऊपर से तो हम सब कह रहे हैं कि ईश्वर, परमात्मा, अरिहंत देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, लेकिन यह बतलाइए, आपने अच्छे कपड़े किसके लिए पहने, नई गाड़ी किसके लिए खरीदी, बंगले का फर्नीचर एवं आकर्षक पेंट किसके लिए…
Read More
राउंड टेबल की कार्यकारिणी में अचल अध्यक्ष, प्रतीक सचिव

राउंड टेबल की कार्यकारिणी में अचल अध्यक्ष, प्रतीक सचिव

उदयपुर। यूनाईटेड राउंड टेबल 234 की बैठक आब्जर्वर शशांक मूंदड़ा एवं एरिया सचिव कोषाध्यक्ष अनीश चौधरी की उपस्थिति में दौलतगढ़ रिसोर्ट आयोजित हुई। सर्वप्रथम वर्ष 2024-25 के अध्यक्ष सौरभ बापना ने बैठक की अध्यक्षता की। सचिव विवेक वैष्णव ने वर्ष 2024-25 की गतिविधियों की रिपोर्ट वीडियो के रूप में पेश की जिसे सबने खूब सराहा। कोषाध्यक्ष दीक्षांत मेहता ने वर्ष 2024-25 के एकाउंट्स पेश किए। सभी टेबलर्स ने सौरभ गांधी का रिटायरमेंट बड़ी धूम धाम से मनाया। निवर्तमान अध्यक्ष सौरभ बापना ने सभी को वर्ष 24-25 की उपलब्धियों की जानकारी दी और सभी को धन्यवाद अर्पित किया एवं टेबलर्स को…
Read More
सुनो ध्यान से और बोलो प्यार सेःकृतार्थप्रभाश्री

सुनो ध्यान से और बोलो प्यार सेःकृतार्थप्रभाश्री

उदयपुर। सूरजपोल स्थित दादाबाड़ी में साध्वी कृतार्थ प्रभा श्रीजी ने कहा कि सम्यकत्व की यात्रा छोटे छोटे स्टेधन से होकर बढ़ रही है। अनंतकाल सर अनंत भवों में भटकते हुए इस मनुष्य गति को प्राप्त किया। एकेन्द्रिय से यहां तक पहुंचे। चार इन्द्रिय वाले जीवों के पास कान नाही होते हैं सो वो परमात्मा की वाणी नाही सुन पाते। पंचेन्द्रिय यानी हम। क्या, क्यों, कैसे और किसलिए सुनना जरूरी है। हम भाग्यशाली हैं कि सुन सकते हैं। सुनना एक कला है। अगर ये जीव में आ जाये तो सदगति की ओर ले जा सकती है। सुनना आत्म कल्याण का कारण…
Read More
श्री दिगम्बर जैन बीसा नरसिंहपुरा समाज बीस पंथ आमनाय का वार्षिक सम्मेलन समारोह

श्री दिगम्बर जैन बीसा नरसिंहपुरा समाज बीस पंथ आमनाय का वार्षिक सम्मेलन समारोह

सुनील सिपरिया व ओम गामड़िया, युवा गौरव अलंकरण से तो आशा नरेन्द्र नावड़ि़या महिला गौरव सम्मान से सम्मानित उदयपुर। श्री दिगम्बर जैन बीसा नरसिंहपुरा समाज बीस पंथ आमनाय का वार्षिक सम्मेलन समारोह पेरिंग पार्क रिसोर्ट में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जहां समाजजनों के लिये विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगितायें आयोजित की गई वहीं समाज में उल्लेखनीय समाजसेवा कार्य करने पर दो सदस्यों को युवा गौरव अलंकरण व एक महिला सदस्य को महिला गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि शहर विधायक ताराचंद जैन,विशिष्ठ अतिथि पूर्व उप महापौर पारस सिंघवी व भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़…
Read More
औद्योगिक क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति समस्याओं को लेकर यूसीसीआई अध्यक्ष मनीष गलुण्डिया की जोनल मुख्य अभियंता, एवीवीएनएल आई.आर. मीणा से महत्वपूर्ण बैठक

औद्योगिक क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति समस्याओं को लेकर यूसीसीआई अध्यक्ष मनीष गलुण्डिया की जोनल मुख्य अभियंता, एवीवीएनएल आई.आर. मीणा से महत्वपूर्ण बैठक

उदयपुर, 5 अगस्त 2025। “उदयपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में पावर ट्रिपिंग की समस्या को एवीवीएनएल विभाग द्वारा गम्भीरता से लेते इसके कारणों का पता लगाकर अनवरत पावर सप्लाई मुहैया करवाई जायेगी।“ उपरोक्त जानकारी एवीवीएनएल के जोनल चीफ इंजीनियर ने यूसीसीआई अध्यक्ष श्री मनीष गलुण्डिया के साथ चर्चा के दौरान दी। उदयपुर चेम्बर आॅफ काॅमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष श्री मनीष गलुण्डिया ने एवीवीएनएल के पटेल सर्कल स्थित स्थानीय कार्यालय में विभाग के जोनल चीफ इंजीनियर श्री आई.आर. मीणा के साथ भेंट कर उन्हें उदयपुर जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर…
Read More
दूसरे व्यक्ति के दृष्टिकोण को समझना,रिश्तों के निर्माण की कुंजी है

दूसरे व्यक्ति के दृष्टिकोण को समझना,रिश्तों के निर्माण की कुंजी है

स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम उदयपुर 05 अगस्त । जिले के राजकीय विद्यालयों में संचालित  स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम के तहत अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में मासिक कैलेंडर के अनुरूप 'पारस्परिक संबंध' थीम पर दूसरों की भावनाओं को समझने संबंधी विविध गतिविधियों का आयोजन हुआ इस दौरान विद्यार्थियों ने समझा कि रिश्तो के निर्माण के लिए दूसरे व्यक्ति के दृष्टिकोण को समझना बहुत महत्वपूर्ण होता है। डाइट प्रिंसिपल डीईओ शीला काहाल्या के अनुसार आरएससीईआरटी उदयपुर के निर्देशन में डाइट उदयपुर के परिक्षेत्र के समस्त राजकीय उच्च माध्यमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम संचालित किया…
Read More
महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने पिपलांत्री में आयोजित ‘पर्यावरण महोत्सव-2025’ में की शिरकत

महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने पिपलांत्री में आयोजित ‘पर्यावरण महोत्सव-2025’ में की शिरकत

हर तहसील में हो पिपलांत्री-सा गाँव, पर्यावरण संरक्षण का यह मॉडल अनुकरणीय :राज्यपाल पर्यावरण के प्रति प्रेम, आत्मीयता, समर्पण का अप्रतिम उदाहरण है पिपलांत्री :राज्यपाल नन्हीं बच्चियों के जन्म का मनाया उत्सव, हर बच्ची के नाम पर लगे पौधे, राज्यपाल ने बेटियों का किया दुलार राजसमंद, 5 अगस्त। महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने पर्यावरण संरक्षण के जाने-माने मॉडल ग्राम-पिपलांत्री में आयोजित 'पर्यावरण महोत्सव-2025' में शिरकत की। जब वे यहाँ पहुंचे तब बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं हर्षोल्लास के साथ अपनी नन्हीं-नन्हीं बच्चियों के साथ उपस्थित थीं। राज्यपाल श्री बागडे ने नन्हीं बच्चियों का दुलार कर उन्हें आशीर्वाद दिया। जल…
Read More
error: Content is protected !!