Udaipur News

इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवास ने ढीकली स्कूल में सोलर कुकर भेंट किया

इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवास ने ढीकली स्कूल में सोलर कुकर भेंट किया

उदयपुर। पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवास ने दिनांक 4 अगस्त को पब्लिक रेजिडेंशियल स्कूल, ढकली में एक सोलर कुकर भेंट किया। क्लब की पूर्व अध्यक्ष नयना जैन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को इस पर्यावरण मित्र तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग कर अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। यह न सिर्फ ऊर्जा की बचत करता है, बल्कि यह स्वास्थ्यवर्धक भोजन का साधन भी है। इस अवसर पर “सोलर वूमन” के नाम से प्रसिद्ध डॉ. मंजू जैन ने सोलर कुकर की…
Read More
शहर में पहली बार ऐतिहासिक 13 दिवसीय ’णमोत्थुणं जाप साधना’ आज से

शहर में पहली बार ऐतिहासिक 13 दिवसीय ’णमोत्थुणं जाप साधना’ आज से

उदयपुर। उदयपुर में सभी मत पंथ संप्रदायों को मान्य पहली बार ऐतिहासिक 13 दिवसीय ’णमोत्थुणं जाप साधना’ 5 अगस्त से आचार्य ज्ञानचंद महाराज के सानिध्य में ऑर्बिट रिसोर्ट के सामनें न्यू भूपालपुरा स्थित अरिहंत भवन में एक अद्भुत ज्ञान साधना, आत्म साधना, आध्यात्मिक साधना का भव्याती भव्य आयोजन प्रारम्भ हो रहा है। इस जाप साध्ना में ’कर्म निर्जरा के साथ सभी रोगों का एक ईलाज, सभी समस्याओं का एक समाधान होगा जिसमें 13 दिन का पाठ करते-करते जापकर्ता को अपने आप अनुभव हो जाएगा। जाप,भक्ति एवं प्रवचन प्रतिदिन प्रातः 8ः15 से 9ः30 तक चलेंगे।
Read More
समय की तरह ही जीवन मूल्यवान, जिसका कोई मोल नहीं वह अनमोलःविपुलप्रभाश्री

समय की तरह ही जीवन मूल्यवान, जिसका कोई मोल नहीं वह अनमोलःविपुलप्रभाश्री

उदयपुर। सूरजपोल स्थित दादाबाड़ी में साध्वी विपुल प्रभा श्रीजी ने कहा कि घड़ी में समय एक सा होता है। सौ रुपये की हो या सौ लाख की, समय सब में वही होता है। समय की तरह ही जीवन मूल्यवान है। जिसका कोई मोल नहीं वह अमूल्य है। सब का मोल लगाया जा सकता है बस समय का कोई मूल्य नही लगाया जा सकता। लाखों, करोड़ों रुपये देकर भी 1 सेकंड तक वापस नही ला सकते। जो बीत गया वापस नाही ला सकते। घड़ी का एक एक सेकंड हमें कितने संदेश देता है। घड़ी अपना काम कर रही है हम अब…
Read More
शाही लवाजमें के साथ नगर भ्रमण पर निकले आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर

शाही लवाजमें के साथ नगर भ्रमण पर निकले आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर

पूरे मार्ग में हुई महाकाल की भव्य अगवानी, आरती उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास महोत्सव के अंतिम सोमवार को आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर ने किया नगर भ्रमण। प्रन्यास सचिव एडवोकट चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि श्रावण महोत्सव के तहत् परम्परागत रूप से निकलने वाली शाही सवारी श्रावण मास के अंतिम सोमवार 4 अगस्त को अभिजित मुर्हूत में 12.15 बजे महाकालेश्वर मंदिर के पूर्वी द्वार से सिंह गुफा होते हुए निर्धारित मार्ग पर निकली। दाधीच ने बताया कि सवारी के पूर्व आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर के विग्रह स्वरूप को रजत पालकी में विराजमान कर मंदिर परिक्रमा…
Read More
षट आवश्यक हैं अति आवश्यक विषय पर तृतीय शाश्वत संगोष्ठी सम्पन्न

षट आवश्यक हैं अति आवश्यक विषय पर तृतीय शाश्वत संगोष्ठी सम्पन्न

उदयपुर। डबोक स्थित तुलसीदास जी की सराय श्री कुंदकुंद कहान शाश्वत पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा संचालित (शाश्वत धाम)जैन दर्शन कन्या महाविद्यालय (बालिका गुरुकुल) द्वारा षट आवश्यक हैं अति आवश्यक तृतीय शाश्वत संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें प्रेरणा व प्रियल श्रेष्ठ वक्ता रही। शाश्वत धाम के मंत्री डॉ जिनेंद्र शास्त्री ने बताया की ’वक्त्रियाँ एवं विषय’ शाश्वत आदिता जैन, कोटा’ (कक्षा-8) आवश्यक क्या है विषय पर, शाश्वत प्रियांशी जैन, बकस्वाहा’ ( कक्षा-9) विषय देव पूजा, शाश्वत प्रेरणा जैन, बकस्वाहा’ (कक्षा-10) विषय गुरु उपासना,शाश्वत गाथा जैन, इंदौर’ (कनिष्ठ उपाध्याय), विषय स्वाध्याय,शाश्वत अनुभूति जैन, अभाना’ (कनिष्ठ उपाध्याय) विषय संयम, शाश्वत अर्पिता जैन, बेलगाँव (कर्नाटक)’…
Read More
रोटरी क्लब दृष्टि ने की 3 बावड़ियों की सफाई,निखर उठा बावड़ियों का स्वरूप

रोटरी क्लब दृष्टि ने की 3 बावड़ियों की सफाई,निखर उठा बावड़ियों का स्वरूप

उदयपुर। रोटरी क्लब दृष्टि ने संरक्षक डॉ. स्वीटी छाबड़ा की अगुवाई में आज शहर की 3 बावड़ियों की सफाई की तो उनका स्वरूप निखर उठा। अब तक क्लब 10 बावड़ियों की सफाई कर चुका है। डॉ. स्वीटी छाबड़ा ने बताया कि क्लब ने इस प्रोजेक्ट को सिग्नेचर प्रोजेक्ट के रूप में हाथ में ले रखा है। यह प्रोजेक्ट वर्ष पर्यन्त चलेगा। आज शहर की 3 और बावड़ियों को साफ किया किया। जिसमें गुलाबबाग स्थित सगसजी मन्दिर परिसर स्थित बावड़ी भी शामिल है। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट न केवल स्वच्छता का संदेश देता है वरन् हमारी सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण…
Read More
’दोस्त चॉइस होता है भाई अनचॉइसःज्ञानचन्द महाराज

’दोस्त चॉइस होता है भाई अनचॉइसःज्ञानचन्द महाराज

उदयपुर। न्यू भूपालपुरा स्थित अरिहंत भवन में विराजमान आचार्य प्रवर ज्ञानचंद्र महाराज ने आज के धर्म सभा में दोस्ती का स्वरूप बताते हुए कहा सबसे अच्छा दोस्त वो है, जो गलती का आगाह करें। दुश्मन वो है जो मुंह पर प्रशंसा करें। वक्त की यारी सब करते हैं। मजा तब आता है, जब वक्त बदल जाए, यारी ना बदले। इसलिए भाईचारे से ज्यादा महत्वपूर्ण दोस्त को बताया है। इसलिए शास्त्रों में भाईचारे की बात नहीं की, वहां मैत्री भाव का जिक्र आया है। उन्होंने कहा कि मित्ती में सव्व भूएसु आया है। भाई बहन, मां बेटे में खून के रिश्ते…
Read More
आरएमबी उदयपुर क्रिकेट कार्निवल सम्पन्न

आरएमबी उदयपुर क्रिकेट कार्निवल सम्पन्न

उदयपुर। आरएमबी उदयपुर क्रिकेट कार्निवल का सफल आयोजन किया गया। जिसमें चार टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। इनमें से पिचमास्टर्स टीम ने पुनीत घखरेजा के नेतृत्व में शानदार जीत हासिल की। इस आयोजन की जानकारी अध्यक्ष स्वाति माखीजा, सचिव आकांक्षा बिस्वास तथा उपाध्यक्ष डॉ. सुरभि गांधी द्वारा साझा की गई। पूरा कार्यक्रम आरेम्बियन प्रतीक पाटनी, प्रखर सियाल, और अंकित गुप्ता के प्रबंधन में संपन्न हुआ, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आरएमबी उदयपुर एक रोटरी फेलोशिप ग्रुप है, जिसमें सदस्य आपस में व्यवसाय करते हैं और एक-दूसरे को व्यवसायिक सिफारिशें देते हैं। यह आयोजन फेलोशिप को…
Read More
पुलिस और पत्रकार सम्मान समारोह  24 अगस्त को

पुलिस और पत्रकार सम्मान समारोह  24 अगस्त को

उदयपुर। जय हनुमान रामचरितमानस प्रचार समिति ट्रस्ट, उदयपुर-मेवाड़ एवं बीइंग मानव सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में  24 अगस्त को पुलिस एवं पत्रकार सम्मान समारोह शोभागपुरा 100 फीट रोड़ स्थित अशोका पैलेस में आयोजित किया जायेगा। समिति के संस्थापक अध्यक्ष पं. सत्यनारायण चौबीसा ने बताया कि आगामी 24 अगस्त को समाज की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों एवं पत्रकारों के सम्मान में एक विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के उन स्तंभों को सम्मानित करना है जो संकट, आपदा, अपराध या अन्य सामाजिक चुनौतियों के समय अपनी जान की परवाह किए बिना जनता की…
Read More
उदयपुर जिला अग्रवाल महासभा कार्यकारिणी की प्रथम परिचयात्मक बैठक सम्पन्न

उदयपुर जिला अग्रवाल महासभा कार्यकारिणी की प्रथम परिचयात्मक बैठक सम्पन्न

उदयपुर। उदयपुर जिला अग्रवाल महासभा कार्यकारिणी की बैठक आज होटल बाबूजी सुन्दरवास में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, जिला महासभा के संरक्षक सत्यनारायण अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री नरेशकुमार अग्रवाल,कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल सहित सभी जिला पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। महामंत्री द्वारा बैठक को प्रारंभ करते हुए सर्वप्रथम भाग भगवान अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण किया। सभी द्वारा समाज हित में अपने अमूल्य सुझाव दिए गए। बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य खेमचंद अग्रवाल भी उपस्थित रहे। सभी का मार्ग दर्शन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ओम अग्रवाल ने समाज की एकजुटता पर बल दिया। अधिक…
Read More
error: Content is protected !!