– अभिजित मुर्हूत मेें घट स्थापना के साथ नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि उत्सव का आगाज
– समाजजनों ने माताजी की प्रतिमा की जगह तस्वीर की स्थापना की
उदयपुर, 11 अक्टूबर। धार्मिक उल्लास और भक्ति भावना के बीच सोमवार को घट स्थापना के साथ नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ हुआ। श्री लक्ष्मीनारायण युवा परिषद एवं परशुराम गरबा मंडल की ओर से पुरोहितों की मादड़ी स्थित दुदाजी का देवरा मंदिर प्रांगण में औदिच्य समाज के सामूहिक गरबा उत्सव की शुरुआत विधि-विधान पूर्वक संपन्न हुई। संस्थापक हीरालाल गोकलावत व अध्यक्ष जितेन्द्र गोन्दावत ने बताया कि दोपहर 2.15 बजे मंगल कलश स्थापना के साथ पंडित गणेश लाल महाराज बाठेड़ा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्य यजमान हीरालाल गोकलावत परिवार द्वारा घट स्थापना कराई गई। संगठन के सभी पदाधिकारियों ने इस वर्ष माताजी की प्रतिमा की जगह तस्वीर की स्थापना की। साथ ही 21 कुण्डों में जवारा का रोपण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएँ पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित रहीं और दुर्गा माता की आराधना की। परशुराम गरबा मण्डल के भोपाजी गणेशलाल ईडाणा ने बताया कि नवरात्र महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना, गरबा नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उन्होने बताया कि समस्त औदिच्य समाज जन गरबा महोत्सव में भाग लेंगे। सांस्कृतिक मंत्री हितेश व्यास ने बताया कि हर दिन अलग-अलग थीम पर गरबा नृत्य होगा। साथ ही, महिलाओं और युवाओं के लिए पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर संस्थापक हीरालाल गोकलावत, पूर्व अध्यक्ष बंशीलाल पतावत, नारायण हीरावत, भोपाजी गणेशलाल ईडाणा, छगनलाल डूंगावत, दिलीप डूंगावत, पूर्व कोषाध्यक्ष डालचंद बोरीवाला, कोषाध्यक्ष मांगीलाल पतावत, हरीश फरावत, कैलाश डूंगावत, हितेश व्यास, धमेन्द्र गोन्दावत, प्रकाश हीरावत, जितेन्द्र गोन्दावत, हिमेश औदिच्य वल्लभ, हार्दिक हीरावत, सौरभ पतावत, विराट डूंगावत, अनीश डूंगावत, सिद्धार्थ डूंगावत, अर्नव डूंगावत, रुद्राक्ष गोन्दावत, दिव्यांश पतावत, दक्ष गोन्दावत, पार्थ गोन्दावत, महिला मण्डल में कांता बाई डूंगावत, मीना बाई डूंगावत, आशा देवी व्यास, सुमित्रा हीरावत, सुमित्रा ईडाणा, मोनिका डूंगावत, ललिता डूंगावत, दिव्या डूंगावत, खुशबू गोन्दावत, पिंकी पतावत, सावित्री पतावत, मीना औदिच्य वल्लभ, लाली गोकलावत, द्रोपदी गोन्दावत, निर्मला गोन्दावत, कोमल जीवावत, जया बोरीवाला, लविशा गोकलावत, रूबी गोकलावत, ईशान गोकलावत, सपना गोकलावत, माही गोकलावत, लक्ष्य गोकलावत, कन्वी गोन्दावत, सिद्धार्थ बोरीवाला, जेनिल बोरीवाला, रूद्र जीवावत, सचिन औदिच्य वल्लभ, भव्यांश हीरावत, जान्हवी डूंगावत, प्रिया हीरावत, रवीना जावद सहित कई औदिच्य समाज के समाजजन मौजूद रहे।
पुरोहितों की मादड़ी में औदिच्य समाज का नौ दिवसीय सामूहिक गरबा महोत्सव शुरु
