आलोक स्कूल दुष्कर्म मामला: तीन दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, लोगों में आक्रोश
उदयपुर, 28 अगस्त : शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की 13 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी जिम ट्रेनर की तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने से लोगों में भारी आक्रोश है। इस घटना के विरोध में शनिवार को यूथ कांग्रेस और कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। भारी संख्या में प्रदर्शनकारी स्कूल गेट पर एकत्रित हो गए और स्कूल प्रशासन के साथ-साथ पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस और स्कूल प्रशासन की मिलीभगत के कारण आरोपी अभी तक फरार…
