बीसीआई उत्सव की कॉफी मीट होगी आज लाभगढ़ पैलेस रिसोर्ट एंड स्पा में : उज्जवल मेनारिया 

उदयपुर। भारत के सबसे तेजी से बढ़ते बिजनेस नेटवर्किंग प्लेटफ़ॉर्म बिज़नेस सर्कल इंडिया उत्सव द्वारा कॉफी मीट – सीज़न 2 का आयोजन 29 अगस्त, शुक्रवार को शाम 4 बजे से 6 बजे तक लाभगढ़ पैलेस रिसोर्ट एंड स्पा में किया जाएगा।
बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष ऋतुराज खन्ना ने बताया कि इस कॉफी मीट का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों और व्यापारिक समुदाय को एक ऐसा साझा मंच उपलब्ध कराना है, जहाँ वे आपस में संवाद कर सकें, विचारों का आदान-प्रदान कर सकें और एक-दूसरे के साथ व्यापारिक नेटवर्किंग को मज़बूती दे सकें।
जनरल मैनेजर उज्जवल मेनारिया ने बताया कि लाभगढ़ पैलेस रिसोर्ट एंड स्पा इस आयोजन से जुड़ रहा है।
इस सहयोग से न केवल उदयपुर के बिजनेस समुदाय को एक शानदार वातावरण मिलेगा, बल्कि यह आयोजन और भी यादगार बन जाएगा।
बीसीआई उत्सव निरंतर नए अवसरों को जन्म देने, व्यवसाय जगत को जोड़ने और एक मज़बूत नेटवर्किंग कल्चर को बढ़ावा देने की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!