लफ़्ज़ों की महफ़िल की काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह 31 अगस्त को

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था लफ़्ज़ों की महफ़िल द्वारा आगामी 31 अगस्त, रविवार को अशोका पैलेस, जुडिओ शो-रूम के ऊपर, 100 फीट रोड, शौभागपुरा, उदयपुर में काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
संस्था के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि इस अवसर पर देशभक्ति विषय पर आयोजित काव्य प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कार व सम्मान पत्र प्रदान किए जाएंगे।
संयोजक पं. पुरुषोत्तम शाकद्वीपीय “प्रेमी” ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी सम्मान पत्र दिए जाएंगे। साथ ही शहर के पाँच प्रख्यात साहित्यकारों को विशेष सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!