Udaipur News

200 निर्धन एवं निराश्रित लोगों को भोजन कराया

200 निर्धन एवं निराश्रित लोगों को भोजन कराया

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला ईकाई द्वारा आज उदियापोल स्थित अन्नपूर्णा रसोई योजना में 200 निर्धन एवं निराश्रित लोगों को भोजन कराया गया। जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, संरक्षक सत्यनारायण अग्रवाल, खेमचंद अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, राकेश अग्रवाल हिमकुमार ऐरन सहित अनेक पदाधिकारी शामिल हुए,साथ ही महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पुष्पलता तायल,महा मंत्री रेखा अग्रवाल एवं अनामिका अग्रवाल, प्रविंद्र गुप्ता ने भी अपनी भागीदारी निभाई। धन्यवाद राकेश अग्रवाल द्वारा दिया गया।
Read More
पीएफसी एज्यूकेशन ने रचा नया इतिहास-36 घंटे की नॉन स्टॉप क्लास चला बनाया विश्व रिकॉर्ड

पीएफसी एज्यूकेशन ने रचा नया इतिहास-36 घंटे की नॉन स्टॉप क्लास चला बनाया विश्व रिकॉर्ड

उदयपुर। राजस्थान का पहला एसीसीए गोल्ड लर्निंग पार्टर और शहर के प्रतिष्ठित अकाउंटिंग संस्थान पीएफसी एज्यूकेशन ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। संस्थान ने लगातार 36 घंटे की नॉन स्टॉप क्लास लेकर अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले पीएफसी एज्यूकेशन ने 24 घंटे की नॉन स्टॉप क्लास का रिकॉर्ड बनाया था। संस्थान की डायरेक्टर मीनाक्षी भेरवानी ने बताया कि यह उपलब्धि पूरे पीएफसी परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा, “हमारे विद्यार्थियों की लगन और हमारी टीम की मेहनत ने इस असंभव को संभव बनाया। यह केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि शिक्षा के…
Read More
खांडी ओबरी टोल पर भीषण हादसा, एक की मौत, पांच घायल

खांडी ओबरी टोल पर भीषण हादसा, एक की मौत, पांच घायल

उदयपुर। खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के खांडी ओबरी टोल प्लाजा पर सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। टोल पर खड़ी कार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार आगे खड़े ट्रक में जा घुसी और दोनों भारी वाहनों के बीच बुरी तरह पिचक गई। हादसे में पीछे बैठे गुलाब गुर्जर (निवासी सीकर) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना रात करीब 10 बजे हुई जब कार चालक टोल की कतार में खड़ा था। अचानक पीछे से आया ट्रेलर कार…
Read More
फुलवारी की नाल अभयारण्य में भालू का हमला, दो ग्रामीण गंभीर घायल

फुलवारी की नाल अभयारण्य में भालू का हमला, दो ग्रामीण गंभीर घायल

उदयपुर, 28 अगस्त। जिले के फुलवारी की नाल अभयारण्य क्षेत्र में बुधवार देर शाम भालू के हमले से दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना फलासिया पंचायत समिति के धरावण गांव के समीप वनखंड क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार मोतीलाल (35) पुत्र भीमराज खराड़ी और मोहनलाल (40) पुत्र कालू खराड़ी बकरियां चराने जंगल की ओर गए थे। अचानक सामने आए भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले से घबराए दोनों किसी तरह जान बचाकर निकले, लेकिन गंभीर चोटें आने पर ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलासिया पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के…
Read More
बेटियों ने भरी सपनों की उड़ान

बेटियों ने भरी सपनों की उड़ान

विधायक की पहल पर 26 मेधावी बालिकाओं ने की हवाई यात्रा जयपुर में राज्यपाल व मुख्यमंत्री से की मुलाकात महिला सशक्तिकरण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की मिसाल उदयपुर, 27 अगस्त। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रारंभ किए गए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत उदयपुर ग्रामीण विधायक श्री फूलसिंह मीणा की ओर से की गई अनूठी पहल के तहत बुधवार को जनजाति अंचल की बेटियों ने सपनों की उड़ान भरी। ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शांतिदेवी के सानिध्य में गणेश चतुर्थी पर 26 प्रतिभाशाली छात्राएं हवाई यात्रा कर जयपुर पहुंची। बेटियों ने वहां राज्यपाल एवं…
Read More
उदयपुर विकास प्राधिकरण की कार्यकारी समिति की बैठक

उदयपुर विकास प्राधिकरण की कार्यकारी समिति की बैठक

करोड़ों के विकास कार्यों का अनुमोदन, आवासीय योजनाओं को भी हरी झण्डी उदयपुर, 27 अगस्त। उदयपुर विकास प्राधिकरण की कार्यकारी समिति की बैठक बुधवार को आयुक्त राहुल जैन की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न कार्यो के प्रस्तावों पर विस्तृत विचार विमर्श करते हुए निर्णय लिए। बैठक में प्राधिकरण क्षेत्र के बलीचा एवं बडगांव स्थित सामुदायिक भवन को पाँच वर्ष के लिये पीपीपी मोड पर दिये जाने के लिए नियमानुसार निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर बलीचा सामुदायिक भवन हेतु सर्वोच्च दर राशि 27,24,000 रूपए प्रतिवर्ष एवं जी.एस.टी राशि 4,90,320 रूपए कुल राशि 32,14,320 रूपए एवं बडगांव सामुदायिक भवन हेतु सर्वोच्च दर राशि…
Read More
आज रंग है ऐ मां रंग है री, मेरे इमरत रसूल के घर रंग है री…

आज रंग है ऐ मां रंग है री, मेरे इमरत रसूल के घर रंग है री…

- कुल के छींटों के साथ तीन दिवसीय 135वें उर्स का समापन       उदयपुर, 27 अगस्त, 2025। शहर के ब्रह्मपोल बाहर स्थित दरगाह हजरत इमरत रसूल शाह बाबा के चल रहे तीन दिवसीय 135वें उर्स का समापन बुधवार को बाद नमाज अस्र रंग, सलातो-सलाम, दुआ व कुल के छींटों के साथ हुआ।       दरगाह कमेटी के सदर सरवर खान पठान व सेक्रेट्री शादाब खान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजरत इमरत रसूल शाह बाबा के तीन दिवसीय उर्स के चलते विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। उर्स के तीसरे दिन बुधवार को…
Read More
पर्यावरण व मानव स्वास्थ्य बेहतर बनाने गौ माता व धरती माता का संरक्षण आवश्यक – सांसद डॉ रावत

पर्यावरण व मानव स्वास्थ्य बेहतर बनाने गौ माता व धरती माता का संरक्षण आवश्यक – सांसद डॉ रावत

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत कृषि सखियों के प्रशिक्षण का शुभारंभ उदयपुर, 27 अगस्त। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अन्तर्गत कृषि सखियों के पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ बुधवार को विद्या भवन कृषि विज्ञान केन्द्र, बड़गांव में उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत के मुख्य आतिथ्य एवं अटारी जोधपुर के निदेशक डॉ जेपी मिश्र के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। कृषि विभाग के सहयोग से आयोजित यह प्रशिक्षण 31 अगस्त तक चलेगा। इसमें उदयपुर जिले की 50 कृषि सखियां भाग ले रही हैं। शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए सांसद डॉ रावत ने कहा कि पर्यावरण व मानव स्वास्थ्य…
Read More
अवैध अंग्रेजी शराब के 17 कार्टून जब्त, एक गिरफ्तार

अवैध अंग्रेजी शराब के 17 कार्टून जब्त, एक गिरफ्तार

उदयपुर, 27 अगस्त। गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने बुधवार देर रात नेला रोड पर नाकाबंदी के दौरान अवैध अंग्रेजी शराब से भरी एक टवेरा कार को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने कार से 17 कार्टून शराब बरामद किए, जिनकी बाजार कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी गई है। मौके से आरोपी हितेष सेवक (27) पुत्र भंवरलाल शर्मा निवासी आरएचबी कॉलोनी, गोवर्धन विलास को गिरफ्तार किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा तथा वृत्ताधिकारी सूरवीर सिंह राठौड़ के सुपरविजन में थाना अधिकारी दिलीप सिंह झाला के नेतृत्व में यह कार्रवाई…
Read More
बोहरा गणेशजी का 21 किलो सोने से शृंगार, भक्तों की उमड़ी भीड़

बोहरा गणेशजी का 21 किलो सोने से शृंगार, भक्तों की उमड़ी भीड़

उदयपुर | गणेश चतुर्थी के अवसर पर उदयपुर स्थित प्राचीन बोहरा गणेशजी मंदिर में बुधवार को हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी। अलसुबह 4 बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई, जो एक किलोमीटर से भी अधिक दूरी तक फैली रही। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई गईं, वहीं मंदिर परिसर के बाहर मेले जैसा माहौल रहा, जहां पूजन सामग्री और सजावटी वस्तुओं की दुकानें सजाई गईं। मंदिर पुजारी परिवार के पंडित हितेष जोशी ने बताया कि वर्ष में एक बार इसी दिन मंदिर की ध्वजा बदली जाती है। इस मौके पर भगवान गणेशजी…
Read More
error: Content is protected !!