भीण्डर में चाकूबाजी: उदयपुर पुलिस का त्वरित एक्शन : 24 घंटे के भीतर तीन हमलावर गिरफ्तार
• पुरानी रंजिश बनी जानलेवा हमले का कारण उदयपुर 04 अक्टूबर। उदयपुर जिले की भीण्डर पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए कस्बे में हुई चाकूबाजी की गंभीर घटना के तीनों अभियुक्तों को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि गुरुवार को चांदपोल दरवाजा निवासी अर्जुन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भतीजे दीपक ओड को रावलीपोल पर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। सरकारी अस्पताल भीण्डर में दीपक ने उन्हें बताया कि राहुल ओड, भूरिया ओड और उदेश ओड ने पुरानी रंजिश के चलते उसे रोका,…
