उदयपुर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस में ‘संगठन सृजन अभियान’ कार्यक्रम 06 अक्टूबर से
उदयपुर। 05 अक्टूबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा राजस्थान के सभी जिलों में नए जिलाध्यक्ष के चयन हेतु तीस ऑब्जर्वर्स लगाए गए है। देश के कई राज्यों में कांग्रेस पार्टी के चल रहे 'संगठन सृजन अभियान' की कड़ी में दिनांक 04 अक्टूबर से राजस्थान में भी इस अभियान की शुरुआत हो चुकी है। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राजस्थान के 50 जिलों (कांग्रेस संगठन अनुसार) में 'संगठन सृजन अभियान' हेतु नए जिलाध्यक्ष चयन के लिए तीस ऑब्जर्वर्स की नियुक्ति करी गई है और साथ ही इन तीस ऑब्जर्वर्स…
