उदयपुर,,4 अक्टूबर, अणुव्रत समिति उदयपुर द्वारा अनुव्रत विश्व भारती सोसाइटी नई दिल्ली के अंतर्गत आयोजित अनुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत विज्ञान समिति उदयपुर के सभागार में चौथा दिवस पर्यावरण शुद्धि दिवस के रूप में मनाया गया.
समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र सेन ने बताया कि अनुव्रत समिति उदयपुर द्वारा अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के चौथे दिन विज्ञान समिति अशोकनगर के सभागार में पर्यावरण शुद्धि दिवस मनाया गया, इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए पर्यावरण विद एव अर्हम अकादमी के संस्थापक डॉ राजेंद्र कुमार सिंघवी ने कहा कि इन दिनों पानी का जमीनी स्तर नीचे होता जा रहा है उसके लिए जमीनी स्तर के पानी को रिचार्ज करना बहुत जरूरी है, खम्बाती कुए बनाने से पानी की उपलब्धता हमेशा बनी रहेगी आज के समय में जल संरक्षण करना,बारिश के पानी को इकट्ठा करना अति आवश्यक है
इस अवसर पर इफको सहकारी संस्था के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक डॉक्टर शंकर लाल इंटोदिया ने वृक्षारोपण कार्य करने के लिए जन सहभागिता की जरूरत बताइ, जिससे लगाए गए पौधों की देखरेख सही हो सके
समिति अध्यक्ष प्रणिता तलेसरा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उद्बोधन सप्ताह की महत्ता बताई,
इस अवसर पर डॉक्टर पीसी जैन ने वाटर हार्वेस्टिंग के बारे में जानकारी दी, समारोह मे समिति की महामंत्री लक्ष्मी कोठारी,डॉक्टर अल्पना बोहरा, मधुसुराना, गंगा कुमावत,गगन तलेसरा, भगवती सुराणा डॉक्टर विजय लक्ष्मी नैनावटी,हेमा नागोरी, रमेश सिंघवी आदि सदस्य उपस्थित थे..
