शौर्य मेडिकोज़ ऑर्गेनाइज़ेशन द्वारा विशाल रक्तदान का शिविर आयोजन
शिविर में 51 यूनिट रक्तदान किया गया उदयपुर, 6 अक्टूबर। शौर्य मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन, उदयपुर में सोमवार को एक विशेष अवसर पर एकजुट होकर “रक्तदान शिविर” का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उदयपुर क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट छात्र, साथ ही प्रतिष्ठित डॉक्टर शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे से 12 बजे तक रक्तदान शिविर के साथ हुई। एक ऐसा कदम जो चिकित्सकों के सेवा और संवेदनशीलता के भाव को दर्शाता है। यह शिविर लोकमित्र रक्त बैंक की सहायता से बी.एन. कॉलेज के ओल्ड बॉयज भवन में आयोजित किया गया। सचिव डॉ. अजित सिंह बाघेला…
