उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर उद्यम की ओर से रायला-2026 के तहत रोटरैक्ट एवं इंटरैक्ट क्लब का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं एवं बच्चों में प्रारंभ से ही नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में सशक्त एवं जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें।
सामुदायिक क्लब के रूप में शुरू किए गए रोटरैक्ट क्लब में सग्निक दास को अध्यक्ष तथा रमेश मीणा को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं कालीवास स्कूल में इंटरैक्ट क्लब का शुभारंभ किया गया, जिसकी गतिविधियों का संचालन शिक्षक सैयद जी के नेतृत्व में किया जाएगा।
कार्यक्रम में वैभव शर्मा एवं अध्यक्ष देवेंद्र चैधरी के समक्ष क्लब की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी साझा की गई। बताया गया कि रायला-2026 युवाओं को नेतृत्व, सेवा और व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
रायला 2026 के तहत रोटरैक्ट एवं इंटरैक्ट क्लब शुरू, युवाओं को मिलेगा नेतृत्व का मंच
