Udaipur News

उदयपुर पर्यटन को नई उड़ान देने की तैयारीःराजस्थान होटलियर क्लब की बैठक में फेम ट्रिप सहित कई अहम फैसले

उदयपुर पर्यटन को नई उड़ान देने की तैयारीःराजस्थान होटलियर क्लब की बैठक में फेम ट्रिप सहित कई अहम फैसले

उदयपुर, 16 जून। राजस्थान होटलियर क्लब (त्भ्ब्) की मासिक बैठक सोमवार को माली कॉलोनी स्थित होटल 7 रे में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में होटल एवं पर्यटन उद्योग से जुड़े सदस्यों ने उदयपुर के पर्यटन विकास, संगठन विस्तार और आगामी गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। बैठक में संस्थापक सदस्य रजनीकांत शर्मा, सुरेन्द्र सिंह एवं नरेन्द्र मेहता, उपाध्यक्ष लाल सिंह झाला, कोषाध्यक्ष नरपत सिंह सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पर्यटन उद्योग को नई दिशा देने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अपने विचार साझा किए। बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय आगामी…
Read More
रिकॉर्ड 87 प्रतिशत मतदान के साथ संपन्न हुए श्री वर्द्धमान जैन श्रावक समिति सेक्टर-3 के चुनाव, ललित कोठारी अध्यक्ष एवं संजय अलावत सचिव निर्वाचित

रिकॉर्ड 87 प्रतिशत मतदान के साथ संपन्न हुए श्री वर्द्धमान जैन श्रावक समिति सेक्टर-3 के चुनाव, ललित कोठारी अध्यक्ष एवं संजय अलावत सचिव निर्वाचित

उदयपुर। श्री वर्द्धमान जैन श्रावक समिति सेक्टर-3 के वर्ष 2026-28 के लिए हुए चुनाव लोकतांत्रिक परंपराओं, सामाजिक एकजुटता और सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनाव में समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रिकॉर्ड मतदान किया और नई कार्यकारिणी के गठन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चुनाव परिणामों में ललित कोठारी अध्यक्ष, संजय अलावत सचिव तथा महेन्द्र डागा कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। इसके अलावा कार्यकारिणी के अन्य पदों पर सोहनलाल भानावत, हर्ष खाब्या, अशोक पोखरना, संजय बया एवं अरविन्द बाबेल को भी निर्वाचित किया गया। चुनाव संयोजक श्याम झगड़ावत, राजेश भानावत, प्रकाश झगड़ावत, ललित लोढ़ा एवं…
Read More
ढोल-नगाड़ों, धर्म ध्वजाओं और जयघोषों के बीच निकली साहू समाज की विराट शोभायात्रा, 6000 श्रद्धालुओं के लिए हुआ महाप्रसाद

ढोल-नगाड़ों, धर्म ध्वजाओं और जयघोषों के बीच निकली साहू समाज की विराट शोभायात्रा, 6000 श्रद्धालुओं के लिए हुआ महाप्रसाद

उदयपुर। पुरुषोत्तम मास की पावन बेला में श्री तैलिक साहू समाज पंच महासभा (छः बैठक) उदयपुर द्वारा आयोजित भव्य शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय रंग में रंग दिया। श्रद्धा, उत्साह और सनातन संस्कृति की छटा बिखेरते इस आयोजन में समाज के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म एवं सामाजिक एकता का अनुपम परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माहेश्वरी सेवा सदन में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों एवं बोलियों के साथ हुआ। ठाकुरजी की बग्गी, रुद्राभिषेक, हवन, ध्वजा, कलश एवं अन्य धार्मिक सेवाओं के लिए समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक बोलियां लगाकर धर्मलाभ अर्जित किया। महामंत्री कन्हैया लाल नैनावा ने बताया आयोजन के प्रति…
Read More
विद्यापीठ – प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती

विद्यापीठ – प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती

पूर्व संध्यॉ पर प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन उदयपुर  16 जून / प्रातः स्मरणीय वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 486वीं जयंति की पूर्व संध्या पर मंगलवार को जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के प्रतापनगर स्थित महाराणा प्रताप खेल मैदान पर लगी प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा पर कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर, पीठ स्थविर डॉ. कौशल नागदा, रजिस्ट्रार डॉ. तरूण श्रीमाली, के सानिध्य में  तीनों परिसरों के कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे नमन किया। हल्दी घाटी का युद्ध स्वतंत्रता बनाम साम्राज्यवाद - प्रो. सारंगदेवोत इस अवसर पर कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने कहा…
Read More
मेवाड़-वागड़ के मेडिकल एवं पैरामेडिकल कॉलेजों को मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी में शिफ्ट करने का विरोध, संभागीय आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

मेवाड़-वागड़ के मेडिकल एवं पैरामेडिकल कॉलेजों को मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी में शिफ्ट करने का विरोध, संभागीय आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

उदयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस (आरयूएचएस), जयपुर से संबद्ध मेवाड़-वागड़ क्षेत्र के नर्सिंग, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी, लैब टेक्नीशियन एवं अन्य पैरामेडिकल कॉलेजों को मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में आज उदयपुर संभाग के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के संचालकों, प्राचार्यों एवं शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को अवगत कराया कि मेवाड़-वागड़ क्षेत्र के हजारों विद्यार्थी वर्तमान में राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस, जयपुर से संबद्ध संस्थानों में अध्ययनरत हैं। ऐसे में इन कॉलेजों को मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी में…
Read More
“प्रताप केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि स्वाभिमान, स्वतंत्रता और राष्ट्रधर्म की अमर चेतना हैं – डॉ. प्रदीप कुमावत

“प्रताप केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि स्वाभिमान, स्वतंत्रता और राष्ट्रधर्म की अमर चेतना हैं – डॉ. प्रदीप कुमावत

महाराणा प्रताप जयंती की पूर्व संध्या पर 450 आहुतियों का हवन, स्वाभिमान और शौर्य का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प 17  को  होगा पॉकेट बुक का विमोचन उदयपुर, 16 जून। प्रातःस्मरणीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती की पूर्व संध्या एवं हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आलोक संस्थान एवं अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को आलोक संस्थान स्थित सरस्वती मंदिर परिसर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए 450…
Read More
जनुभाई ने आजादी के पूर्व लालटेन के माध्यम से मेवाड में शिक्षा की अलख जगाई – प्रो. सारंगदेवोत

जनुभाई ने आजादी के पूर्व लालटेन के माध्यम से मेवाड में शिक्षा की अलख जगाई – प्रो. सारंगदेवोत

उदयपुर 16 जून / जनुभाई केवल एक शिक्षाविद् नहीं थे, बल्कि लेखक, साहित्यकार, पत्रकार, राजनीतिज्ञ, कवि थे वे शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम मानते थे। उन्होंने ऐसे समय में शिक्षा के प्रसार का अभियान चलाया, जब समाज का बड़ा वर्ग इससे वंचित था। आजादी के 10 वर्ष पूर्व लालटेन के माध्यम से मेवाड़ में शिक्षा की अलख जगाई। ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक केन्द्रों की स्थापना की। नयी शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों और जनुभाई के शैक्षिक विचारों के बीच सामंजस्य को आज के परिप्रेक्ष्य में रेखांकित करता है। उक्त विचार मंगलवार को विद्यापीठ…
Read More
भालू बो रहे हैं भविष्य के जंगल, वैज्ञानिक अध्ययन ने खोला प्रकृति का अनोखा रहस्य

भालू बो रहे हैं भविष्य के जंगल, वैज्ञानिक अध्ययन ने खोला प्रकृति का अनोखा रहस्य

कुंभलगढ़ और टोडगढ़-रावली अभयारण्यों में शोध से सामने आई स्लॉथ भालू की अहम पारिस्थितिक भूमिका भालू केवल वन्यजीव नहीं, बीजों के संरक्षक और भविष्य के वनों के निर्माता भी जयपुर। आमतौर पर भालू को एक वन्यजीव के रूप में देखा जाता है, लेकिन राजस्थान के कुंभलगढ़ एवं टोडगढ़-रावली वन्यजीव अभयारण्यों में हुए एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक अध्ययन ने उनकी एक नई और बेहद महत्वपूर्ण पहचान उजागर की है। अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्रिका बायोट्रोपिका (Biotropica) में प्रकाशित शोध के अनुसार स्लॉथ बेयर (भालू /रीछ) जंगलों के प्राकृतिक माली की भूमिका निभाते हैं और महत्वपूर्ण बीज-वितरक (Seed Disperser) के रूप में वन पुनर्जनन में…
Read More
विप्र समाज की गौरवशाली प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान

विप्र समाज की गौरवशाली प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान

युवाओं को मिलेगा दिशा-दर्शन, 12 जुलाई को होगा सम्मान समारोह उदयपुर 16 जून। विप्र फाउंडेशन,जोन 1-ए के शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक रविवार सायं निंबार्क बी.एड. कॉलेज, उदयपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. एच.आर. दवे ने की। बैठक में प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, शिक्षाविदों एवं समाज के विभिन्न घटकों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 12 जुलाई को विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह एवं प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।…
Read More
सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं पर विभाग करे पूरी गंभीरता से कार्यः एडीएम

सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं पर विभाग करे पूरी गंभीरता से कार्यः एडीएम

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए निर्देष प्रतापगढ़। अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजयेष पंड्या ने सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की ऐसी योजनाएं जिनका सीधा लाभ आमजन को मिलता है, उनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जननी शिशु सुरक्षा योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना एवं टीबी रोगियों के लिए संचालित प्रोत्साहन योजनाओं की राशि शत-प्रतिशत लाभार्थियों के खातों में समय पर हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग एवं फीडबैक…
Read More
error: Content is protected !!