मतदान प्रतिशत में ऐतिहासिक बढ़ोतरी से भाजपा का विश्वास मजबूत..गजपालसिंह राठौड़
जनता के आशीर्वाद से सातवें बोर्ड की राह हुई प्रशस्त — रजनी डांगी उदयपुर। नगर निगम चुनाव में उदयपुर शहर की जनता द्वारा उत्साहपूर्वक किए गए मतदान और मतदान प्रतिशत में हुई उल्लेखनीय वृद्धि को भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र के प्रति जनविश्वास और भाजपा के प्रति जनता के मजबूत भरोसे का प्रतीक बताया है। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा, जिला प्रभारी हरीश पाटीदार, उदयपुर जिला चुनाव संयोजक रजनी डांगी ने उदयपुर की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मतदान के रुझान ने यह स्पष्ट संकेत दिया है…
