Udaipur News

स्वस्थ पर्यावरण के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं: प्रो डागा

स्वस्थ पर्यावरण के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं: प्रो डागा

आईईटी एवं सीओए परिसर में हुआ पौधारोपण उदयपुर, 31 जुलाई। मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय एवं प्रकृति रिसर्च सोसायटी के साझे में शुक्रवार को इंस्टीटयूट आॅफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी तथा काॅलेज आॅफ आर्किटेक्चर परसिर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ों छायादार एवं फलदार पौधे रोपे गए। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रकृति शोध संस्थान के संस्थापक प्रो पीआर व्यास ने स्वागत उदबोधन में प्रकृति संरक्षण के लिए चलाए जा रहे हरित धरती अभियान में जुडने का आव्हान किया। समाज में पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जा सकता है। प्रो व्यास ने बताया कि विगत…
Read More
राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद द्वारा संचालित नम्रता कौशल विकास केंद्र  राखी प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद द्वारा संचालित नम्रता कौशल विकास केंद्र  राखी प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

वनवासी बहनों के हुनर की हुई सराहना उदयपुर, 31 जुलाई। राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद कार्यालय में आयोजित नम्रता कौशल विकास केंद्र द्वारा ‘राखी प्रदर्शनी’ का शुभारंभ मंगलवार को गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन महारानी साहिबा निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने किया। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरामानी विजयलक्ष्मी (कैट), सीमा जी(लघु उद्योग भारती) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का परिचय डॉ. राधिका लढा ने देते हुए कमली ट्राइब्स एवं राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद द्वारा वनवासी क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। अपने उद्बोधन में…
Read More
कुसुम मीणा को मिली पीएचडी की उपाधि

कुसुम मीणा को मिली पीएचडी की उपाधि

उदयपुर, 31 जुलाई। भूपाल नोबल्स लॉ कॉलेज, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की शोधार्थी कुसुम मीणा को ‘भारत में महिलाओं के विरुद्ध विवाह-उपरान्त क्रूरता के सन्दर्भ में एक विश्लेषणात्मक अध्ययन विषय पर शोध हेतु पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। यह शोध कार्य भूपाल नोबल्स कॉलेज (विधि संकाय), मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के डॉ. अनुपमा उज्जवल तथा डॉ. आशुतोष पितलिया के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पूरा किया गया।
Read More
अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में उदयपुर के चित्रकार एवं फोटोग्राफर दिनेश कोठारी को मिली वैश्विक पहचान

अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में उदयपुर के चित्रकार एवं फोटोग्राफर दिनेश कोठारी को मिली वैश्विक पहचान

उदयपुर, 31 जुलाई। उदयपुर के चित्रकार एवं फोटोग्राफर दिनेश कुमार कोठारी का प्रभावशाली फोटोग्राफ ‘गमगीन’ लंदन की नम्बर- 35 आर्ट गैलरी की वार्षिक प्रदर्शनी ‘बॉडी इंटरनेशनल एग्जीबिशन 2026’ के लिए चयनित कर प्रर्दशित किया गया। अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में दुनिया भर से प्राप्त 500 से अधिक प्रविष्टियों में से चयनित कृतियों को प्रदर्शित किया गया, जिसमें 60 देशों के कलाकारों ने भाग लिया। कोठारी की चयनित फोटोग्राफ में तीन महिलाएं अपने एक रिश्तेदार की मृत्यु के बाद शोक व्यक्त करती हुई दिखाई गई हैं। महिलाओं के घूंघट में होने के बावजूद उनके चेहरों पर उभरता गहरा दुःख, संवेदना और मानवीय भावनाओं…
Read More
उदयपुर की बेटी जेनेविव लोबो ने पिस्टल शूटिंग में बनाई खास पहचान

उदयपुर की बेटी जेनेविव लोबो ने पिस्टल शूटिंग में बनाई खास पहचान

उदयपुर, 31 जुलाई। उदयपुर की बेटी जेनेविव लोबो ने देहरादून में आयोजित स्वर्गीय जसपाल राणा मेमोरियल कप में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) द्वारा आयोजित महिला व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 400 में से 366 अंक हासिल कर 15वां स्थान प्राप्त किया। यह प्री-नेशनल स्तर की प्रतियोगिता 13 से 30 जुलाई 2026 तक देहरादून में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में कुल 4,500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। महिला वर्ग में लगभग 450 प्रतिभागियों के बीच जेनेविव ने 15वीं रैंक हासिल की। प्रतियोगिता में केवल राज्य स्तरीय क्वालिफिकेशन पार करने वाले प्रतिभागी ही भाग ले…
Read More
अमरचंद बड़वा की जयंती पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

अमरचंद बड़वा की जयंती पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

वक्ताओं ने कहा - अदम्य साहस और सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था ही थी उनकी सबसे बड़ी कला उदयपुर, 31 जुलाई। राजस्थान विद्यापीठ की अमरचंद बड़वा शोध पीठ एवं अमरचंद बड़वा स्मृति संस्थान, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में अमरचंद बड़वा की जयंती के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय समारोह के  समापन दिवस पर शुक्रवार को प्रतापनगर स्थित कुलपति सचिवालय सभागार में अमरचंद बड़वा कालीन कला एवं संस्कृति विषय पर प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इतिहास, संस्कृति और मेवाड़ की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर वक्ताओं ने विस्तार से विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि एवं मुख्य…
Read More
चातुर्मास की सच्ची सफलता स्वभाव परिवर्तन में है, केवल मौसम बदलने से नहींः साध्वी विद्युतप्रभा

चातुर्मास की सच्ची सफलता स्वभाव परिवर्तन में है, केवल मौसम बदलने से नहींः साध्वी विद्युतप्रभा

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में आयोजित आध्यात्मिक प्रवचन में साध्वी विद्युतप्रभा आदि ठाणा 6 ने शुक्रवार को कहा कि चातुर्मास केवल ऋतु परिवर्तन का नहीं, बल्कि आत्मपरिवर्तन का अवसर है। यदि प्रकृति के साथ हमारे स्वभाव, विचार और आंतरिक भावों में परिवर्तन नहीं आता, तो चातुर्मास की वास्तविक साधना अधूरी रह जाती है। स्वभाव में सकारात्मक बदलाव ही चातुर्मास की सच्ची सफलता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का परिवर्तन हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन अपने जीवन और व्यवहार में परिवर्तन लाना पूरी तरह हमारे हाथ में है। व्यापारी जिस प्रकार सदैव लाभ के बारे में सोचता है, उसी प्रकार…
Read More
महिला नेतृत्व की नई शुरुआतःसखी क्लब एवं फेम फोर्स की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

महिला नेतृत्व की नई शुरुआतःसखी क्लब एवं फेम फोर्स की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

उदयपुर। शहर के एक पंचसितारा होटल में सखी क्लब एवं फेम फोर्स का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह उत्साह, गरिमा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में दोनों संगठनों की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। सखी क्लब की पैटर्न मंजू सिंघटवाड़िया ने बताया कि समारोह में सखी क्लब की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मधु भंडारी एवं सचिव तनु शुक्ला ने पद की शपथ ग्रहण की। वहीं फेम फोर्स की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रुति लोढ़ा एवं सचिव पूजा सुराणा ने भी अपने दायित्वों का विधिवत निर्वहन…
Read More
व्यवसायिक सहयोग और रेफरल नेटवर्किंग को मिले नए आयाम

व्यवसायिक सहयोग और रेफरल नेटवर्किंग को मिले नए आयाम

उदयपुर। रोटरी मीन्स बिजनेस (त्डठ) फेलोशिप उदयपुर की बिजनेस मीटिंग उत्साह और सकारात्मक वातावरण में आयोजित हुई। बैठक में सदस्यों ने व्यवसायिक नेटवर्क को मजबूत बनाने, रेफरल एक्सचेंज बढ़ाने तथा आपसी सहयोग के माध्यम से नए अवसर सृजित करने पर विस्तृत चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रोटेरियन देवेंद्र चैधरी ने कहा कि आरएमबी का उद्देश्य केवल व्यवसाय बढ़ाना नहीं, बल्कि विश्वास, सहयोग और पारस्परिक विकास की मजबूत संस्कृति विकसित करना है। उन्होंने सभी सदस्यों से अधिक से अधिक रेफरल साझा करने और एक-दूसरे के व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक के…
Read More
जीवन की ऊर्जा का सदुपयोग ही सफलता और आत्मकल्याण का आधार रू डॉ. सुरेन्द्र मुनि

जीवन की ऊर्जा का सदुपयोग ही सफलता और आत्मकल्याण का आधार रू डॉ. सुरेन्द्र मुनि

उदयपुर। देवेन्द्रधाम में आयोजित चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला में मुनि डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहा कि मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ और अनमोल है। यदि व्यक्ति अपनी शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा का सदुपयोग करे तो वह न केवल स्वयं का बल्कि समाज का भी कल्याण कर सकता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपनी शक्ति को व्यर्थ कार्यों में नष्ट करने के बजाय सत्कर्म, साधना और आत्मचिंतन में लगाना चाहिए। प्रवचन में मुनि डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहा कि पंचतत्वों से निर्मित यह शरीर क्षणभंगुर है, इसलिए प्रत्येक क्षण का सदुपयोग आवश्यक है। मनुष्य जब अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देता…
Read More
error: Content is protected !!