Udaipur News

अंता उपचुनाव ‘पर्ची सरकार’ का लिटमस टेस्ट था, जिसमें जनता ने ‘पर्ची सरकार’ को नकारा – उदयपुर देहात जिला कांग्रेस

अंता उपचुनाव ‘पर्ची सरकार’ का लिटमस टेस्ट था, जिसमें जनता ने ‘पर्ची सरकार’ को नकारा – उदयपुर देहात जिला कांग्रेस

अंता उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस का वक्तव्य उदयपुर। 14 नवंबर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी एवं उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने अंता उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अंता उपचुनाव 'पर्ची सरकार' का लिटमस टेस्ट था, जिसमें जनता ने पूरी तरह से 'पर्ची सरकार' को नकार दिया। बड़ी मुश्किल से 'पर्ची सरकार' 100-150 वोट से स्थान दूसरे नंबर पर रह पाई वरना तो उन्हें तीसरे स्थान पर आना पड़ता। अंता की जनता को सेल्यूट है जिन्होने भ्रष्टाचार और लूट के डबल…
Read More
महापुरुषों का जीवन व्यक्ति के जीवन निर्माण के लिए महत्वपूर्ण : आचार्य महाश्रमण

महापुरुषों का जीवन व्यक्ति के जीवन निर्माण के लिए महत्वपूर्ण : आचार्य महाश्रमण

- आचार्य महाश्रमण की धवल वाहिनी साथ लम्बे-लम्बे डग भरते हुए गड़ाधर पहुंची उदयपुर, 14 नवम्बर। तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य महाश्रमण अपनी धवल वाहिनी के साथ लम्बे-लम्बे डग भरते हुए मेवाड़ की ओर अपने चरण बढ़ा रहे है। श्री मेवाड़ जैन श्वेताम्बर तेरापंथी कांफ्रेंस के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने बताया कि आचार्य महाश्रमण 14 नवम्बर को प्रात: राजेंद्र नगर से का विहार कर गड़ाधर प्राथमिक शाला पहुंचे। आचार्य श्री महाश्रमण अहमदाबाद चातुर्मास संपन्न करके राजस्थान की तरफ अपने चरण बढ़ा रहे हैं। 6 नवंबर से 5 दिसंबर तक की एक माह की यात्रा का सम्पूर्ण दायित्व मेवाड़ कांफ्रेंस…
Read More
तीन दिवसीय समीक्षा कार्यशाला का समापन

तीन दिवसीय समीक्षा कार्यशाला का समापन

केवीके को अनुसंधान और वाणिज्यिक क्षेत्र  में पैर जमाने की आवश्यकता सरकार और कृषक के मध्य मजबूत केवीकेः डाॅ. सिंह उदयपुर, 14 नवम्बर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली के सहायक महानिदेशक (कृषि प्रसार) डाॅ. रंजय कुमार सिंह ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र सरकार और कृषक के मध्य मजबूत सेतु के रूप में काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 के विजन विकसित भारत को साकार करने के लिए देशभर के कृषि विज्ञान केन्द्रों को अनुसंधान और वाणिज्यिक क्षेत्र में पैर जमाने होंगे। स्थानीय स्तर पर बहुतायत में होने वाले उत्पाद यथा फल, फूल, दूध, मछली आदि को…
Read More
डीपीएस, उदयपुर की शिक्षिका मनीषा परिहार  विज्ञान प्रोधोगिकी विभाग द्वारा सम्मानित

डीपीएस, उदयपुर की शिक्षिका मनीषा परिहार  विज्ञान प्रोधोगिकी विभाग द्वारा सम्मानित

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की प्रतिभाशाली विज्ञान शिक्षिका श्रीमती मनीषा परिहार ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और नवाचार के बल पर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उदयपुर द्वारा आयोजित विज्ञान शिक्षण सहायक सामग्री प्रतियोगिता में श्रीमती मनीषा परिहार ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी सृजनशीलता और शिक्षण कौशल का परिचय दिया। उन्होंने “गति के प्रकार” विषय पर तैयार की गई अपनी नवीन शिक्षण सहायक सामग्री के माध्यम से जटिल वैज्ञानिक अवधारणाओं को सरल और रोचक रूप में प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल उनकी रचनात्मकता और प्रभावशाली प्रस्तुति से अत्यंत प्रभावित हुआ। विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों के…
Read More
’पांचवां पुष्प बाल मेला 2025 आज से, तैयारी पूरी, महिला एवं युवा सशक्तिकरण पर रहेगा विशेष फोकस

’पांचवां पुष्प बाल मेला 2025 आज से, तैयारी पूरी, महिला एवं युवा सशक्तिकरण पर रहेगा विशेष फोकस

उदयपुर। श्री देवेंद्र धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी ’पांचवां पुष्प बाल मेला 2025’ 15 व 16 नवम्बर को श्री देवेंद्र धाम प्रांगण’ में आयोजित होगा। जिसकी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। मेला आयोजन समिति की बैठक ट्रस्ट की कार्यकारी अध्यक्ष ’रजनी वीरेंद्र डांगी’ के नेतृत्व में आज आयोजित की गई। संयुक्त बैठक में ’जैनाचार्य देवेंद्र युवक संगठन, देवेंद्र महिला मंडल, ब्राह्मी महिला मंडल एवं सोहनकवर महिला मंडल’ के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आयोजन समिति सदस्य हर्षित सिंघवी ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य ’युवाओं एवं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाना’ है। मेले…
Read More
पुष्पा लौहार को पीएचडी

पुष्पा लौहार को पीएचडी

उदयपुर जनार्दन राय नागर राजस्थान  विद्यापीठ (डीम्ड टू बी) विश्वविद्यालय उदयपुर ने अपने 21वें दीक्षांत समारोह में शोधार्थी पुष्पा लौहार को पीएचडी की उपाधि प्रदान की। पुष्पा ने हिन्दूओ मे विवाह विच्छेद की उभरती प्रवृत्तियो मे पारिवारिक न्यायालयो की भुमिका ( राजस्थान  के विशेष संदर्भ मे एक विश्लेषणात्मक अध्ययन) विषय पर शोध किया। यह शोध उन्होने सहायक आचार्य डॉ. मीता चैधरी  के निर्देशन में किया।
Read More
उदयपुर भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छा शहर

उदयपुर भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छा शहर

-अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्म कॉन्डे नास्ट ट्रेवलर की वर्ष 2026 की अच्छी जगहों की सूची में उदयपुर को मिली जगह उदयपुर में है लग्ज़री होटलों से लेकर खूबसूरत झीलें तक, जो देते हैं कुछ सबसे अनोखे अनुभव -राजेश वर्मा उदयपुर, 13 नवम्बर: देश दुनिया में पर्यटन क्षेत्र में काम करने वाले अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्म कॉन्डे नास्ट ट्रैवलर की वर्ष 2026 में घूमने की सबसे अच्छी जगहों की सूची में उदयपुर शहर अपनी जगह बना चुका है। शाही यादों से सराबोर, यह शहर वैश्विक यात्रियों के लिए एक कालातीत आकर्षण के रूप में पहचाना जाने वाला एकमात्र भारतीय शहर है। वर्ष 1559 में महाराणा उदय सिंह द्वितीय द्वारा स्थापित उदयपुर शहर, जो कभी मेवाड़ साम्राज्य की राजधानी था, पर्यटकों…
Read More
चित्रकार बीजी शर्मा की स्मृति में आज होगी पेटिंग वर्कशॉप

चित्रकार बीजी शर्मा की स्मृति में आज होगी पेटिंग वर्कशॉप

उदयपुर. भारतीय लघुचित्र परंपरा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले प्रख्यात चित्रकार बीजी शर्मा की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा। बीजी शर्मा आर्ट गैलरी और थियोसाफिकल सोसाइटी उदयपुर के साझे में श्रद्धांजलि सभा एवं पेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर थियोसाफिकल सोसाइटी के छात्र-छात्राएं शर्मा की लघुचित्र शैली और रचनात्मक दृष्टि से रूबरू होंगे। कार्यक्रम में उनकी प्रसिद्ध रचनाओं का प्रदर्शन, कला पर संवाद और लाइव पेंटिंग सत्र भी आयोजित किया जाएगा। ​चित्रकार शर्मा ने किशनगढ़, कांगड़ा, मेवाड़ और मुगल शैलियों को अपनी कल्पना और साधना से मिलाकर बीजी शर्मा शैली का सृजन किया।
Read More
घूमर महोत्सव 2025 की प्रशिक्षण कार्यशाला प्रारंभ – महिलाओं की उत्साही भागीदारी

घूमर महोत्सव 2025 की प्रशिक्षण कार्यशाला प्रारंभ – महिलाओं की उत्साही भागीदारी

ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम दिनांक 16 नवंबर उदयपुर, 13 नवंबर। उदयपुर में 19 नवम्बर को आयोजित होने वाले घूमर महोत्सव की धूम शुरू हो गई है। राजस्थान की लोक-संस्कृति और नारी-सशक्तिकरण के प्रतीक घूमर उत्सव की तैयारियों के तहत पर्यटन विभाग द्वारा दीनदयाल उपाध्याय सभागार में गुरूवार से अभ्यास सत्रों की शुरुआत की गई। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाले इस सत्र में शहर की महिलाओं और छात्राओं ने बड़े उत्साह और रुचि के साथ भाग लिया। प्रशिक्षण के पहले दिन लगभग 150 महिलाओं एवं छात्राओं ने भाग लिया। अभ्यास के दौरान प्रतिभागी महिलाएँ घूमर…
Read More
डाक विभाग की जीवन बीमा योजनाओं का आमजन लेवें अधिक से अधिक लाभ

डाक विभाग की जीवन बीमा योजनाओं का आमजन लेवें अधिक से अधिक लाभ

उदयपुर, 13 नवंबर। उदयपुर डाक मंडल द्वारा नवम्बर माह में डाक जीवन बीमा (पोस्टल लाइफ इंशयोरेंस) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा ( रूरल पोस्टल लाइफ इंशयोरेंस ) योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु एक विशेष अभियान (स्पेशल ड्राइव) चलाया जा रहा है। प्रवर अधीक्षक डाकघर अक्षय भानुदास गाडेकर ने बताया कि अभियान के अंतर्गत मंडल के विभिन्न डाकघरों में बीमा मेलों ( इंशयोरेंस मेल) का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नई बीमा पॉलिसी जारी करना, प्रिमियम जमा करने की सुविधा, पॉलिसी से संबंधित जानकारी व सहायता उपलब्ध कराना, बीमा योजनाओं के लाभों का प्रचार-प्रसार जैसी सुविधाएं नागरिकों को प्रदान की जाएँगी।…
Read More
error: Content is protected !!