सूचना केंद्र में दो दिवसीय जिला विकास एवं जनजातीय गौरव प्रदर्शनी का टीएडी मंत्री ने किया शुभारंभ
प्रदेश में जनजातियों के उत्थान हेतु हुए विकास कार्यों एवं जनजाति नायकों के अद्वितीय योगदान के दिग्दर्शन करवा रही प्रदर्शनी उदयपुर, 14 नवंबर। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे विविध कार्यक्रमों एवं जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को सूचना केंद्र में दो दिवसीय जिला विकास एवं जनजातीय गौरव प्रदर्शनी का शुभारंभ जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी तथा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने संयुक्त रूप से मौली खोलकर किया। इस दौरान संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) दीपेंद्र सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे। इस अवसर पर जनसंपर्क उपनिदेशक…
