बड़गांव कॉलेज में मनाई बिरसा मुण्डा जयंती
उदयपुर, 13 नवंबर। राजकीय महाविद्यालय बड़गांव में जनजाति गौरव वर्ष के अन्तर्गत धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयन्ती बड़े ही हर्षाल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत रहे। जिन्होने भगवान बिरसा मुण्डा के प्रारम्भिक जीवन से लेकर अन्त तक निडरता और एकजुटता से किये गये जनजातीय समाज के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। और वर्तमान समय में हिन्दु संस्कृति के प्रति एकजुटता का संदेश एवं भगवान बिरसा मुण्डा की दस शिक्षाओं को अपनाने का आहृन किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक कॉलेज शिक्षा प्रो. सतीश आचार्य ने छात्र-छात्राओं…
