उदयपुर की नन्ही बिटिया जैनिका भंडारी की गौरवपूर्ण उपलब्धि

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर 18 अगस्त। सामाजिक संस्था भारतीय जैन संघटना उदयपुर द्वारा नन्ही बिटिया जैनिका भंडारी द्वारा इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने और उदयपुर जैन समाज का नाम गौरवान्वित करने पर स्वागत अभिनंदन एल बी एस सभागार में किया गया।
मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि जैनिका भंडारी द्वारा 27 जून 2026 को समकोणासन में 2 घंटे 15 मिनट तक बने रहकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। जैनिका द्वारा पूर्व का 1 घंटा 50 मिनट का इंटरनेशनल रिकॉर्ड को तोड़ा।
15 अगस्त 2026 को गांधी ग्राउंड पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उदयपुर का नाम विश्व में रोशन करने के लिए जैनिका भंडारी का जिला स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया।चैप्टर अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने बताया कि वैभव दिशाश्री भंडारी जो कि भारतीय जैन संघटना उदयपुर के सदस्य है उनकी सुपुत्री जैनिका भंडारी मात्र  7 वर्ष 11 माह की आयु में बाल योगाचार्य बनी है । जैनिका की इस उपलब्धि ने जैन समाज का नाम गौरवान्वित किया है।

स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में भारतीय जैन संघटना के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत, चैप्टर अध्यक्ष दीपक सिंघवी,कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र गजावत, महामंत्री जितेंद्र सिसोदिया, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र महात्मा, लेडीज विंग महामंत्री नीतू गजावत, वैभव भंडारी, दिशाश्री भंडारी आदि मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!