अंतरराष्ट्रीय लेक्रोज प्रतियोगिता में भारत की महिला टीम ने जीता कांस्य पदक
उदयपुर। कुआलालंपुर, मलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लेक्रोज प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि में उदयपुर जिले के जनजाति क्षेत्र की 9 महिला खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। राजस्थान की इन बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और संघर्ष की भावना का परिचय देते हुए देश का गौरव बढ़ाया। भारतीय महिला टीम में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाली खिलाड़ियों में कप्तान डाली गमेती, सुनीता मीणा, यशिष्ठा बत्रा, जुला कुमारी गुर्जर, मीरा दौजा, विशाखा मेघवाल, यशोदा गमेती, रोशनी बोस एवं जानवी राठौड़ शामिल रहीं।…
