आदान विक्रेता सच्ची लगन एवं निष्ठा से किसानो की सेवा करें: डॉ. प्रताप सिंह
उदयपुर, 29 अप्रैल, 2026। कृषि विज्ञान केन्द्र, चित्तौड़गढ द्वारा आयोजित 15 दिवसीय खुदरा उर्वरक विक्रेता पाठ्यक्रम प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के समापन समारोह के अवसर पर कार्यक्रम केे मुख्य अतिथि माननीय डॉ. प्रताप सिंह, कुलगुरू, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर ने अपने उद्बोधन में प्रशिक्षणार्थियों को सच्ची लग्न व निष्ठा से अपने व्यवसाय को अपनाने के साथ ही किसानों को सही समय पर सही सुझाव देकर अप्रत्यक्ष रूप से उनके लिए बदलाव अभिकर्ता के रूप में सहायता करने के लिए प्रोत्साहित किया। अपने उद्बोधन में डॉ. प्रताप सिंह ने यह भी कहा कि इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने…
