आदिनाथ भगवान मंदिर में सत्तरभेदी पूजा व ध्वजा परितर्वन समारोह सम्पन्न

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

– श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के तत्वावधान में हुआ आयोजन
उदयपुर, 29 अप्रेल। श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के तत्वावधान में 100 फिट रोड स्थित आदिनाथ भगवान मंदिर में बुधवार को सत्तरभेदी पूजा व ध्वजा परितर्वन का आयोजन हुआ।
महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि प्रन्यास प्रवर निरागरत्न महाराज, मुनि सुमति चन्द्र सागर महाराज की निश्रा में सुबह 7.15 बजे पूजा एवं ध्वजा परिवर्तन हुई। जिसमें पाश्र्व वल्लभ सेवा महिला मण्डल की बहिनों ने सत्तरभेदी की पूजा पढ़ाई गई। उसके बाद भगवान की अंग रचना की गई। इस दौरान आदिनाथ भगवान के विभिन्न भक्ति गीतों पर मौजूद श्रावक-श्राविकाएं झुम उठे एवं भगवान के जयकारें लगाए। उसके बाद सभी श्रावक-श्राविकाओं का सामूहिक नवकारसी का आयोजन हुआ। आयोजन में आए श्रावक-श्राविकाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। नाहर ने बताया कि ध्वजा परिवर्तन का लाभ उमा-बसंती लाल मारवाड़ी परिवार ने लिया।  इस अवसर पर कुलदीप नाहर, सतीश कच्छरा, राजेन्द्र जवेरिया, अशोक जैन, महेश मेहता, राजेश जावरिया, बसंत मारवाड़ी, प्रकाश नागोरी, हेमंत कोठारी, रमेश सिरोया, श्रेयांश पोरवाल, अक्षय पगारिया, हिमांशु जैन, दिनेश बापना, यशवंत पोरवाल आदि मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!