हिन्दुस्तान जिंक ने रचा इतिहास, डाउ जोन्स बेस्ट-इन-क्लास इंडेक्स में मिली जगह
उदयपुर। हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड को पहली बार उभरते बाजारों के लिए ‘डाउ जोन्स बेस्ट-इन-क्लास इंडेक्स‘ में शामिल किया गया है। यह मील का पत्थर कंपनी को पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस, ईएसजी के क्षेत्र में दुनिया की चुनिंदा दिग्गज कंपनियों की श्रेणी में खड़ा करता है। डाउ जोन्स का यह इंडेक्स उन कंपनियों को ट्रैक करता है जो आर्थिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाती हैं। हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि यह मान्यता दर्शाती है कि भविष्य की अर्थव्यवस्था में धातुओं की भूमिका बदल रही है। हमारा मानना है कि खनन…
