श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में उतारने से मिलेगी सच्ची प्रेरणाःडॉ.सुरेन्द्र मुनि
उदयपुर। महावीर समवशरण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में डॉ सुरेंद्र मुनि ने श्रीकृष्ण के जीवन एवं व्यक्तित्व पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन मानव समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने अपने जीवन में अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए सत्य, सदाचार और कर्तव्य के मार्ग को अपनाया। मुनिश्री ने कहा कि श्रीकृष्ण ने मानव जीवन को धर्म, नीति और कर्म के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर मनुष्य को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी विपरीत क्यों न…
