विधायक कोठारी के प्रयासों से एलिवेटिड रोड की डीपीआर का हुआ कार्यादेश
एलिवेटिड रोड का सपना जल्द ही होगा साकार गायत्री आश्रम से रिलायंस मॉल तक बनेगा एलिवेटेड रोड परियोजना पर प्रारम्भिक लागत 303.48 करोड़ का अनुमान भीलवाड़ा, 21 मई। भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी के प्रयासों से जल्द ही एलिवेटिड रोड बनने जा रही है। इस हेतु डीपीआर का कार्यादेश व एमओयू किया जा चुका है। विधायक कोठारी ने बताया कि इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स इंडिया लिमिटेड (ईपीआईएल), नई दिल्ली को श्रेष्ठ और आधुनिक एलिवेटिड रोड की डीपीआर हेतु कार्यादेश दिया जा चुका है। यह भीलवाड़ा में प्रथम बार होगा कि केन्द्र सरकार से संबंधित एजेंसी राज्य सरकार की किसी परियोजना में डीपीआर निर्माझा…
